Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
"कार्रवाई" के लिए 2859 परिणाम मिले
हत्याकांड : युवक की हत्या कर रेत में दफनाई लाश, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
महासमुंद
हत्याकांड : युवक की हत्या कर रेत में दफनाई लाश, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
महासमुंद जिले के नादगांव महानदी घाट में 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव की हत्या कर शव को रेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए स्थानीय निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक पिछले 15 वर्षों से परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर रहकर काम करता था।
कीर्तिमान न्यूज 29 May 2026
भारत :  साइप्रस में जयशंकर की बड़ी डिप्लोमैटिक पहल, यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा
विदेश
भारत :  साइप्रस में जयशंकर की बड़ी डिप्लोमैटिक पहल, यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा
साइप्रस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने युद्ध की मौजूदा स्थिति, शांति प्रयासों और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। भारत ने एक बार फिर संतुलित रुख अपनाते हुए संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान पर जोर दिया। रूस और यूक्रेन दोनों के साथ अच्छे संबंध होने के कारण भारत भविष्य में दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पुल की भूमिका निभा सकता है।
कीर्तिमान नेटवर्क 29 May 2026
घोटाला : ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर हो रही थी बिक्री, आबकारी विभाग की दबिश में 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
महासमुंद
घोटाला : ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर हो रही थी बिक्री, आबकारी विभाग की दबिश में 4 कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रांडेड शराब में पानी मिलाकर बिक्री करने का खुलासा किया है। औचक छापेमारी के दौरान चार कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से चल रहे इस मिलावटखोरी के खेल से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
हलचल : ज़ोन-10 के 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
रायपुर
हलचल : ज़ोन-10 के 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
ज़ोन-10 में बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है, जहां भाजपा के 6 पार्षदों ने अपने ही ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
खुलासा : वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप
कोरबा
खुलासा : वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर पटवारी पर रिश्वत लेने का आरोप
कोरबा जिले के पसान तहसील के हल्का नंबर-10 में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल पर वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के नाम पर ग्रामीण से ₹4,000 रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामला पिपरिया ग्राम पंचायत के तेंदुपारा का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी नामांतरण और अन्य राजस्व कार्यों के लिए ₹5,000 से ₹10,000 तक की अवैध मांग करता था।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
धान खरीदी फर्जीवाड़ा : 37 लाख के धान घोटाले का खुलासा, 1200 क्विंटल की फर्जी खरीदी पकड़ाई
कबीरधाम
धान खरीदी फर्जीवाड़ा : 37 लाख के धान घोटाले का खुलासा, 1200 क्विंटल की फर्जी खरीदी पकड़ाई
धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी और भंडारण जांच के दौरान करीब 1200 क्विंटल धान की फर्जी खरीदी का मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की प्रारंभिक जांच में लगभग 37 लाख रुपए की अनियमितता उजागर हुई है। रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण में अंतर मिलने के बाद समिति प्रबंधक और ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए जिलेभर में जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
ऑपरेशन आघात : किराना दुकान से बच्चों तक पहुंच रहा था नशा, रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा
रायगढ़
ऑपरेशन आघात : किराना दुकान से बच्चों तक पहुंच रहा था नशा, रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चों को सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले किराना दुकानदार को गिरफ्तार किया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में सोल्यूशन ट्यूब और नकदी बरामद हुई। वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी जंगल में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
सड़क निरीक्षण : PWD सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
राज्य सरकार
सड़क निरीक्षण : PWD सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
बिलासपुर दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रही 10 किमी फोरलेन सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
ईरान-अमेरिका वार्ता : ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज पर नजर रखेगा अमेरिका
विदेश
ईरान-अमेरिका वार्ता : ट्रंप का बड़ा बयान, होर्मुज पर नजर रखेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ओमान को चेतावनी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर किसी एक देश का नियंत्रण स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रंप का यह बयान उस रिपोर्ट के बाद आया, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान और ओमान मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य का संचालन संभाल सकते हैं। हालांकि अमेरिका ने इस खबर को गलत बताया है। दूसरी ओर ओमान और ईरान के बीच समुद्री सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही को लेकर बातचीत जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैश्विक तेल व्यापार का सबसे अहम मार्ग है, इसलिए इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजारों को प्रभावित कर सकता है।
कीर्तिमान नेटवर्क 28 May 2026
चेतावनी : डायल 112 भर्ती का वायरल पोस्टर फेक, न करें भरोसा
रायपुर
चेतावनी : डायल 112 भर्ती का वायरल पोस्टर फेक, न करें भरोसा
छत्तीसगढ़ में डायल 112 इमरजेंसी सेवा के ड्राइवर भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्टर वायरल हुआ है, जिसमें 13 जिलों में भर्ती, 13 हजार रुपये वेतन और अन्य शर्तों का दावा किया गया था। पुलिस और डायल 112 प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्टर पूरी तरह फर्जी है और विभाग द्वारा कोई भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर
सड़क बनी स्टंट स्टेज : आर्टिका कार पर जानलेवा करतब, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में चलती आर्टिका कार पर खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार (CG 10 CD 1416) में चालक ने एक युवती को वाहन की छत पर बैठाकर सार्वजनिक सड़क पर जानलेवा ड्राइविंग की, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई और बड़ा हादसा टल गया।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें