Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सड़क निरीक्षण : PWD सचिव ने निर्माण कार्यों में त…
फोरलेन सड़क निरीक्षण के दौरान लोगों के बीच अधिकारी दौरा
फोरलेन सड़क निरीक्षण के दौरान लोगों के बीच अधिकारी दौरा
राज्य सरकार

सड़क निरीक्षण : PWD सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रही 10 किमी फोरलेन सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 May 2026, 03:42 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 03:03 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में स्थित नेहरू चौक से दर्रीघाट तक निर्माणाधीन 10 किलोमीटर फोरलेन सड़क का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने और परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण के बाद सचिव बंसल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बिलासपुर जिले में चल रहे महत्वपूर्ण सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता  आर.के. रात्रे और अधीक्षण अभियंता के.पी. संत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समय-सीमा और गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता

सचिव  बंसल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्यों के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की रोजाना मॉनिटरिंग की जाए और ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निविदा स्वीकृति के एक माह के भीतर हर हाल में कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि परियोजनाओं में अनावश्यक देरी न हो। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक बन रही 10 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद सचिव ने बिलासपुर जिले में चल रहे सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक ली। इसमें विभागीय अधिकारियों के साथ प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया गया।  बंसल ने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और अनुविभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर कार्य के लिए अलग-अलग चरणों में समय-सीमा तय की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की दैनिक मॉनिटरिंग की जाए और ठेकेदारों के साथ समन्वय बनाकर तय समय में कार्य पूर्ण कराया जाए।

 निविदा प्रक्रिया और काम शुरू करने पर जोर

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निविदा स्वीकृति के एक माह के भीतर हर हाल में निर्माण कार्य शुरू होना चाहिए। किसी भी प्रकार की देरी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कोनी–मोपका बायपास, जयरामनगर रेलवे ओवरब्रिज, जयरामनगर–सीपत रोड बायपास, उच्च न्यायालय में प्रस्तावित ऑडिटोरियम, नया जेल भवन और बोदरी में न्यायालयीन प्रकरणों में ओआईसी के लिए बनने वाले विश्राम भवन सहित कई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने नेहरू चौक से दर्रीघाट सड़क मार्ग को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही डिवाइडर की दीवारों और ग्रिल्स की रंगाई-पुताई कराने को भी कहा, ताकि सड़क का सौंदर्य और बेहतर हो सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें