"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
मन की बात : समंदर से आसमान तक भारत सुरक्षित, देश में बने सी-295 विमान ने भरी पहली उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 135वें एपिसोड में देश की सुरक्षा और तरक्की पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत आज समंदर से आसमान तक सुरक्षित है। देश में ही बनी लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ है और मेक इन इंडिया के तहत बने पहले सी-295 विमान ने भी सफलतापूर्वक पहली उड़ान भरी है।
सेहत
घरेलु रेसिपी : बिना पानी के तैयार होता है मशहूर चंपारण मटन, स्वाद लाजवाब
बिहार का मशहूर चंपारण मटन अपने अनोखे स्वाद और पारंपरिक तरीके से पकाने के लिए जाना जाता है। यह रेसिपी बिना पानी, मिट्टी की हांडी और धीमी आंच पर दम देकर तैयार की जाती है, जिससे मटन बेहद मुलायम और मसालों से भरपूर बनता है।
राष्ट्रीय
एनसीईआरटी की किताब में बदलाव : नौवीं की सोशल साइंस बुक से संविधान की प्रस्तावना गायब, इमरजेंसी पर नया चैप्टर जुड़ा
एनसीईआरटी ने नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब से संविधान की प्रस्तावना हटा दी है। इस बार पुस्तक में संप्रभुता, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे शब्दों का विस्तार से जिक्र नहीं है। इसकी जगह वर्ष 1975 में लगी देश की इमरजेंसी पर एक पूरा नया खंड जोड़ा गया है। गुरुवार को यह बड़ा बदलाव सामने आने के बाद से चर्चा जारी है।
राष्ट्रीय
ऑनर किलिंग : दरोगा ने भांजी के प्रेमी को तलवार से काटा, फिर खुद को मारी गोली
बिहार के दरभंगा जिले के ओझौल गांव में प्रेम विवाह से नाराज पटना में तैनात दरोगा मोहम्मद मोबिन ने सुनील सहनी की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दरोगा ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कबीरधाम
निरीक्षण : उपार्जन केंद्रों से 2441 क्विंटल धान और बारदाने गायब, 6 पर एफआईआर
सहसपुर लोहारा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 खाली बारदाने गायब मिलने का मामला सामने आया है। संयुक्त जांच में करीब 81.19 लाख रुपए की आर्थिक क्षति का खुलासा हुआ है। मामले में समिति प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
भाजपा
नई टीम का एलान : पंकज चौधरी की कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री, राजनाथ के बेटे नीरज सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। दिल्ली और लखनऊ के बीच लंबे मंथन के बाद आई इस लिस्ट में भारी फेरबदल किया गया है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल हैं, जिसमें पुराने अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को मौका मिला है।
शिक्षा
सिलेबस में बदलाव : एनसीईआरटी की नई किताब में शामिल हुआ 1975 का आपातकाल, जेपी आंदोलन भी पढ़ेंगे छात्र
एनसीईआरटी ने कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक ‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’ में पहली बार 1975-77 के आपातकाल को शामिल किया है। पुस्तक में आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा बताया गया है। इसमें इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ बढ़ते जन असंतोष, मौलिक अधिकारों पर लगी रोक, मीडिया सेंसरशिप और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी का उल्लेख किया गया है।
अन्य
एनकाउंटर बना सियासी बवंडर : बिलौटी गांव में सर्वदलीय महापंचायत, मां बोलीं- हत्यारों को फांसी हो
बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। भरत तिवारी के पैतृक गांव बिलौटी में आयोजित सर्वदलीय महापंचायत में हजारों लोगों ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
अर्थव्यवस्था
पेट्रोल-डीजल पर राहत नहीं : आज भी स्थिर रहे ईंधन के दाम, चेक करें लेटेस्ट कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद 24 जून 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण ईंधन के दामों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
शिक्षा
NIACL 2026 : न्यू इंडिया एश्योरेंस में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय
तेज प्रताप के घर बड़ी चोरी : पीए पर 20 लाख कैश और 4 आईफोन उड़ाने का आरोप, रात में दीवार फांदकर भागा
यह पूरी घटना सोमवार 22 जून को सामने आई। तेज प्रताप ने जब अपने कमरे की अलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से पार्टी फंड के रखे हुए 20 लाख रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा दो तोले सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार नए ड्रोन कैमरे, कंप्यूटर का जरूरी डेटा सेव करने वाली दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, लेनोवो लैपटॉप और चार नए आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन भी अपनी जगह पर नहीं थे।
दुर्ग
एक्शन : 81 एटीएम कार्ड, 62 पासबुक और ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध वित्तीय लेन-देन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।