"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
लूट-हत्या केस : 1157 ग्राम चांदी बरामद, गिरफ्तार आरोपियों की संख्या हुई 8
कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में ज्वेलरी कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूटकांड मामले में पुलिस ने झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1157 ग्राम चांदी बरामद की गई है, जिसे मुख्य आरोपियों ने लूट के बाद बेचा था। इस कार्रवाई के साथ मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
राष्ट्रीय
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता मुकेश कुमार की ओर से दाखिल की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की खंडपीठ के समक्ष इस केस पर तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई है।
राष्ट्रीय
जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका
बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ लिया है। मामले की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती, इसलिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।
राष्ट्रीय
126 साल में दूसरा सबसे सूखा जून : कोटे से 42% कम बरसे बादल, 8 राज्यों में अब भी भीषण लू का टॉर्चर
देश में इस बार मानसून की बेरुखी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम के 126 साल के इतिहास में यह दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा है, जहां 21 जून तक सामान्य से 42% कम बारिश हुई है। इससे पहले 2009 में जून में 49% कम पानी बरसा था। हालांकि, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में नया सिस्टम बनने से मानसून अब छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। दूसरी ओर, मेघालय के मॉसिनराम में एक रात में रिकॉर्ड 530 मिमी बारिश हुई।
राष्ट्रीय
लखीसराय में नीट सॉल्वर गैंग का बड़ा पर्दाफाश: बायोमेट्रिक सिस्टम में लगाई थी सेंध, मेडिकल छात्र ही निकले मास्टरमाइंड
बिहार के लखीसराय में नीट यूजी परीक्षा के दौरान पकड़े गए सॉल्वर गैंग को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने परीक्षा पास कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की बायोमेट्रिक जांच व्यवस्था को ही हैक कर लिया था। गिरोह ने अंगूठे का निशान और चेहरा मिलाने वाली मशीन के कर्मचारियों को अपने साथ मिलाया और असली छात्रों की जगह सॉल्वरों (फर्जी छात्रों) को आसानी से एंट्री दिला दी। इस खेल का मास्टरमाइंड पावापुरी मेडिकल कॉलेज का एक छात्र है। पुलिस अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
धर्म
जयकारों से गूंजी बाबा नगरी : देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले का आगाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
आषाढ़ पूर्णिमा के साथ देवघर में विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है। सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल आने वाले लाखों शिवभक्त बाबाधाम पहुंचने लगे हैं। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अरघा सिस्टम लागू किया गया है।
राष्ट्रीय
कारवाई : गरीब मजदूर बनकर करते थे रेकी, रात में लूटते थे घर 14 बदमाश गिरफ्तार
पटना पुलिस ने बिहटा डकैती कांड की जांच के दौरान एक अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य दिन में कबाड़ बीनने के बहाने घरों और कॉलोनियों की रेकी करते थे, जबकि रात में चोरी, लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे।
क्रिकेट
ट्राई-सीरीज फाइनल : क्या टीम इंडिया की जर्सी पहनने से पहले दांबुला में दिखेगा वैभव का वो हरारे वाला रूप?
इंडिया और श्रीलंका के बीच ट्राई-सीरीज के फाइनल में सभी की नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला है, लेकिन बड़े मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन का उनका इतिहास उन्हें फाइनल का सबसे चर्चित खिलाड़ी बना रहा है।
रायपुर
मानवीय मिसाल : स्टेशन बना अस्थायी प्रसव कक्ष, महिला यात्रियों ने चादरों से बनाया घेरा
रायपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती महिला का आपात स्थिति में प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर प्रसव कराया गया। महिला यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और सफाई कर्मियों ने चादरों व साड़ियों का घेरा बनाकर गोपनीयता सुनिश्चित की, जबकि रेलवे डॉक्टर ने मौके पर डिलीवरी कराई। समय से पहले जन्म लेने के कारण नवजात को बचाया नहीं जा सका।
रायपुर
टीबी मुक्त भारत : दिल्ली से रायपुर तक हलचल, अब गांवों पर रहेगा विशेष ध्यान
जांच और त्वरित इलाज पर जोर केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने स्पष्ट किया कि टीबी को हराने के लिए केंद्र और राज्यों को आपसी समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन इलाकों में टीबी का खतरा ज्यादा है (हाई-रिस्क जोन), वहां मरीजों की पहचान के लिए जांच का दायरा तुरंत बढ़ाया जाए।
राष्ट्रीय
लीगल नोटिस : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को 3 दिन के भीतर देना होगा चंदे का पूरा हिसाब
अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर और उससे जुड़े श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंदे व खर्च को लेकर नया विवाद सामने आया है। RJD सांसद सुधाकर सिंह की ओर से ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों—महंत नृत्य गोपाल दास, चंपत राय और स्वामी गोविंद देव गिरि—को कानूनी नोटिस भेजा गया है।
राज्य सरकार
सामूहिक योगाभ्यास : प्रदेशभर में योग की गूंज, मंत्री–सांसद–विधायक करेंगे योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता
21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर भव्य रूप से मनाया जाएगा। राज्यभर में जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। राजधानी रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।