"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
लापरवाही : हार्ट अटैक मरीज को 6 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार, रास्ते में तोड़ा दम
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में 220-बिस्तर वाले सिविल अस्पताल की लापरवाही से 60 वर्षीय श्यामा बाई की हार्ट अटैक के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन 108 एंबुलेंस छह घंटे तक नहीं आई। देर रात एंबुलेंस पहुंचने पर मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राष्ट्रीय
कोर्ट से बड़ी राहत : खान सर को फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक
बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद एवं फायरिंग मामले में 'खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक फैजल खान (खान सर) को जिला न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार (9 जून) को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।
दुर्ग
कार्रवाई : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, नागपुर से 8 आरोपी दबोचे गए
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “सीबी क्रिकेट बज्ज” और “रुबीबेट” जैसे एप के जरिए अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर 8 अन्य आरोपियों को पकड़ा, जो आईडी मैनेजमेंट, डिपॉजिट और तकनीकी काम संभाल रहे थे।
रक्षा
अभेद्य कवच : अमित शाह का बड़ा एलान, 8 जगहों पर एक साथ शुरू होगा स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देश की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' पायलट परियोजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और Border Security Force को एकीकृत कर घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी और नकली मुद्रा जैसे खतरों पर लगाम लगाने की तैयारी की गई है।
राष्ट्रीय
सीमा पर तनाव : आमने-सामने आए BSF और BGB, घुसपैठ के आरोपों पर छिड़ा दावा-प्रतिदावा का युद्ध
भारत और बांग्लादेश की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। BSF और BGB एक-दूसरे पर नागरिकों को अवैध रूप से सीमा पार धकेलने के आरोप लगा रहे हैं। BGB का दावा है कि ज़ीरो लाइन पर 70 से अधिक लोग फंसे हुए हैं, जबकि BSF ने कूचबिहार में 10 बांग्लादेशी नागरिकों की कथित घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने की बात कही है।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : प्रसाद अस्पताल के ICU में भीषण आग, स्टाफ मरीजों को छोड़ भागा, दम घुटने से 3 की मौत
मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के ICU वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई। आग और जहरीले धुएं के कारण 3 मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
राष्ट्रीय
पटना में भारी बवाल : खान सर के कोचिंग पर फायरिंग, गार्ड लहूलुहान, भड़के छात्रों का सड़क पर उग्र प्रदर्शन
पटना के कोचिंग हब में उस समय दहशत फैल गई जब ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के बाहर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
खुलासा : प्रदीप सोनी हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड खुशीराम साहू निकला, जिसने कोटमीकला बाजार में रेकी कर वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बिहार-झारखंड के तीन शूटर अभी फरार हैं।
रायगढ़
ऑपरेशन आघात का प्रहार : अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
“ऑपरेशन आघात” के तहत धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।
राज्य सरकार
पत्रकारिता : सीएम साय बोले—पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत आवाज
रायपुर में आयोजित पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा सेनानी बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज और सरकार दोनों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राष्ट्रीय
नया अध्याय : 4 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग
म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ चार दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। इस दौरे को भारत की नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट और SAGAR नीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति ह्लाइंग ने अपनी यात्रा की शुरुआत बिहार के गया से की, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर में पूजा-अर्चना की।
रक्षा
साजिश नाकाम : ड्रोन से हथियारों की सप्लाई और ब्लास्ट की प्लानिंग, 12 ठिकानों पर छापेमारी
देश की सुरक्षा को निशाना बनाने वाली पाकिस्तान समर्थित एक बड़ी आतंकी साजिश को एनआईए ने समय रहते नाकाम कर दिया। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में 12 ठिकानों पर छापेमारी कर ड्रोन के जरिए हथियार और आईईडी भारत भेजने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया।