"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
शिक्षा
पेपर लीक पर महामंथन : अब वायुसेना के कवच में उड़ान भरेंगे प्रश्नपत्र! PM मोदी खुद रख रहे हैं नज़र
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार अब परीक्षा सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ा और अभूतपूर्व कदम उठाने की तैयारी में है। 21 जून को होने वाले री-टेस्ट को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों से प्रश्नपत्र पहुंचाने की योजना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
देश
IMD : प्री-मानसून बारिश से बढ़ी उम्मीदें, लेकिन अभी बाकी है मॉनसून की दस्तक
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 26 मई को केरल नहीं पहुंचेगा और इसके लिए अभी लगभग 5 से 6 दिन का समय लग सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मॉनसून इस बार अपने सामान्य समय यानी 1 जून के आसपास ही केरल में दस्तक देगा। हालांकि केरल और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है, लेकिन इसे फिलहाल प्री-मानसून गतिविधि माना जा रहा है। IMD ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मॉनसून अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है, जबकि देशभर में लोग भीषण गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं।
दुर्ग
सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मई के पहले हफ्ते में हुई लगातार चोरियों के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच में मेरठ निवासी हाशिम खान और ज्वेलरी कारोबारी सलीम खान गिरफ्तार हुए, जिनसे करीब 60 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ।
खेल
गेल का रिकॉर्ड बच्चा : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का महा-धमाका, टी20 में 200 रन बनाने का किया दावा
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनका सपना टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाकर Chris Gayle का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है। Rajasthan Royals के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके वैभव ने कहा कि अगर वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करें, तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है।
धर्म
शिव महापुराण : शिव भक्ति में डूबा रायपुर, महापुराण महोत्सव
21 मई से शुरू हुआ महापुराण महोत्सव इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। महोत्सव के तहत 28 मई तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा स्थल पर भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरा वातावरण शिवमय बना हुआ है।
रायपुर
गर्मी का रेड अलर्ट : नौतपा से पहले तपने लगा छत्तीसगढ़, अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंचने से लोग परेशान हैं और अस्पतालों में डायरिया, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन व बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेकाहारा, एम्स और जिला अस्पतालों में बेड फुल होने की स्थिति बन गई है।
मनोरंजन
बारात : प्यार के लिए समाज से भिड़ी रजनी, उल्का गुप्ता की नई फिल्म का ट्रेलर चर्चा में
उल्का गुप्ता की आगामी फिल्म रजनी की बारात का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उल्का एक बिंदास लड़की के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकल पड़ती है। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रायपुर
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण और समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।चिरमिरी में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने पेयजल संकट, शिक्षा व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कुछ मामलों में कार्रवाई भी की।
रायपुर संभाग
समाधान की उम्मीद : सहायक शिक्षकों की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए शिक्षा सचिव को भेज दिया। चर्चा मुख्य रूप से वेतन विसंगति, TET नियमों में राहत, पूर्व सेवा की गणना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) और क्रमोन्नति जैसे पाँच प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित रही।
धर्म
चिरमिरी : राममय हुआ माहौल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा का आयोजन
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के चिरमिरी में आयोजित पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की भव्य श्रीराम कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 5100 मातृ शक्तियों की विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कथा में जगद्गुरु रामभद्राचार्य भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, संस्कार और धर्म का संदेश दे रहे हैं, वहीं पूरे चिरमिरी नगर को भगवा ध्वज और आकर्षक सजावट से राममय बना दिया गया है।
रायगढ़
हाईवे हादसा: बिना लाइसेंस ट्रेलर से मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस ट्रेलर चलाने के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें छोटा हाथी वाहन चालक दशरथ साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि ट्रेलर चालक इमरान खान के पास लाइसेंस नहीं था और वह लापरवाही से भारी वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए धारा 105 बीएनएस (मानव वध) जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया और ट्रेलर वाहन जब्त कर लिया।
रायगढ़
ऑपरेशन प्रहार : रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रक भर कबाड़ और हजारों किलो सरिया जब्त
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ और चोरी के सामान के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये की संदिग्ध संपत्ति जब्त की है। थाना जूटमिल पुलिस ने एक ट्रक से 24 टन कबाड़ बरामद किया, जबकि थाना छाल पुलिस ने 53 क्विंटल सरिया जब्त किया। दोनों मामलों में आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी के माल और अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।