"बिहार" के लिए 316 परिणाम मिले
सुशासन तिहार : बस्तर में विकास और सुशासन की नई तस्वीर, अड़ेंगा शिविर में करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन
सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेंगा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में लगभग 1.06 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।
सूरजपुर
अंधेरे में डूबा अमूवारीपारा : 9 महीने से बंद पड़ा सोलर पावर प्लांट, गर्मी में तड़प रहे ग्रामीण
सूरजपुर जिले के दूरस्थ आदिवासी गांव अमूवारीपारा में पिछले 9 महीनों से सोलर पावर प्लांट बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने क्रेड़ा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात कही है। गांव में अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नया गौरव : बदले पदनाम, अब स्टाफ नर्स नहीं, नर्सिंग ऑफिसर के नाम से होंगी पहचान
अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग संवर्ग के पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा की। अब “नर्सिंग सिस्टर” को “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” और “स्टाफ नर्स” को “नर्सिंग ऑफिसर” कहा जाएगा। यह घोषणा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके समर्पण, सेवा भावना और कोविड काल में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सें मरीजों की देखभाल परिवार की तरह करती हैं और उनका स्थान माँ के समान है।
बड़ी खबर : NEET-UG परीक्षा रद्द, CBI को सौंपी गई जांच, 23 लाख छात्रों का भविष्य अधर में
NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है। 3 मई को हुई इस परीक्षा में 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। जांच के अनुसार, परीक्षा से पहले एक “क्वेश्चन बैंक” व्हाट्सएप के जरिए कई छात्रों तक पहुंचा। विशेषज्ञों ने पाया कि इसमें मौजूद लगभग 150 सवाल असली पेपर से हूबहू मेल खाते थे, जिनका वेटेज करीब 600 अंक था। राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड से भी गड़बड़ी के संकेत मिले हैं, और अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
देश
पश्चिम बंगाल : हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, UPI पेमेंट से आरोपियों तक पहुंची CID
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पश्चिम बंगाल CID को बड़ा सुराग एक टोल प्लाजा पर हुई UPI पेमेंट से मिला है। जांच में पता चला कि हत्या से पहले संदिग्धों की कार बल्ली टोल प्सेलाजा गुजरी थी। इस डिजिटल ट्रेल के आधार पर जांच अब उत्तर प्रदेश और बिहार तक पहुंच गई है। अब तक कई संदिग्ध हिरासत में लिए जा चुके हैं। पुलिस को शक है कि यह पूरी वारदात पेशेवर तरीके से की गई सुपारी किलिंग थी।
धर्म
अमृत महोत्सव : सोमनाथ मंदिर में ध्वजारोहण और कुंभाभिषेक के साक्षी बने प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो किया और इसके बाद सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की। सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शाम वे वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और दोनों कार्यक्रमों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देशभर के नेताओं और नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया।
धर्म
भक्ति का महाकुंभ : श्री राम मंदिर में 11 मई से चार महापुराण कथा महोत्सव, एक माह तक चलेगा आयोजन
रायपुर के लाखे नगर स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में 11 मई 2026 से भव्य “चार महापुराण कथा महोत्सव” का शुभारंभ होने जा रहा है, जो 15 जून 2026 तक चलेगा। इस एक माह से अधिक चलने वाले धार्मिक आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दो सत्रों (दोपहर और शाम) में चार महापुराणों की कथाओं का श्रवण कराया जाएगा, जिनमें धर्म, भक्ति, नीति और जीवन दर्शन से जुड़े गूढ़ संदेश दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय
प्रदर्शन के दौरान हड़कंप : पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, हालात तनावपूर्ण
टना में शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE 4.0) का विज्ञापन जारी करने और डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी पटना कॉलेज से बीपीएससी कार्यालय की ओर जा रहे थे, तभी जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। बैरिकेडिंग के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई में कई अभ्यर्थी घायल हो गए, कुछ के सिर फटने और एक महिला अभ्यर्थी के घायल होने की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें शांतिपूर्ण मांग करने के बावजूद बलपूर्वक रोका गया और पीटा गया। घटना के बाद डाकबंगला चौराहा समेत कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया। अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों में TRE 4 वैकेंसी का विज्ञापन जारी करना, पदों की संख्या और भर्ती की समयसीमा स्पष्ट करना, तथा बिहार के युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए डोमिसाइल नीति लागू करना शामिल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ को तितर-बितर करने के प्रयास किए गए।
छत्तीसगढ़
‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान तेज : मेडिकल स्टोर्स से ढाबों तक सघन जांच, दूषित खाद्य सामग्री नष्ट
महासमुंद जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर्स, ढाबों, रेस्टोरेंट और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
यात्रा
नई सौगात : 5 नई हाई-स्पीड ट्रेनों से अब आपका सफर होगा आसान
रेल नेटवर्क में विस्तार करते हुए जल्द ही 5 नई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है। 20 कोच वाली हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस (180 किमी/घंटा) शुरू होगी, जो मात्र 7-8 घंटे में सफर पूरा करेगी। स्लीपर सुविधाओं वाली 'अमृत भारत' ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें जनरल से लेकर फर्स्ट एसी तक के कोच होंगे।
शिक्षा
बैंकिंग सेक्टर में बड़ा मौका : Union Bank ने निकाली 1865 पदों पर भर्ती
Union Bank of India ने 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भाजपा
सम्राट का हुंकार : बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि, पंचायतों में ही होगा समस्याओं का समाधान
बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने नालंदा जिले के परनावां धाम में आयोजित कार्यक्रम में विकास, सुशासन और महिलाओं की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था मजबूत करना है और जल्द ही पंचायत स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर हो सके। उन्होंने शिक्षा और रोजगार को लेकर बड़े लक्ष्य बताए—हर प्रखंड में मॉडल स्कूल और कॉलेज बनाने, तथा 2030 तक 1 करोड़ रोजगार सृजित करने की योजना।