Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम धर्म अमृत महोत्सव : सोमनाथ मंदिर में ध्वजारोहण और कुंभ…
पूजा अर्चना करते पीएम मोदी
पूजा अर्चना करते पीएम मोदी
धर्म Featured

अमृत महोत्सव : सोमनाथ मंदिर में ध्वजारोहण और कुंभाभिषेक के साक्षी बने प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं, जहां उन्होंने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो किया और इसके बाद सोमनाथ मंदिर में कुंभाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की। सोमनाथ अमृत महोत्सव के तहत मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वायुसेना के हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में ध्वजारोहण और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज शाम वे वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे और दोनों कार्यक्रमों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर देशभर के नेताओं और नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
11 May 2026, 12:43 PM
गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने गिर सोमनाथ में भव्य रोड शो किया, जिसके बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचकर कुंभाभिषेक और पूजा-अर्चना में भाग लिया। प्रधानमंत्री आज शाम वडोदरा में सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। दोनों ही अवसरों पर उनके जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है।

सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिसर में आयोजित कुंभाभिषेक समारोह को देखा। इस दौरान मंदिर में ध्वजारोहण भी किया गया।

सोमनाथ मंदिर में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा

सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी ने विशेष पूजा की। कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से आसमान से पुष्पवर्षा भी की गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री ने ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के तहत बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ किया। मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर यह महोत्सव मनाया जा रहा है।

गिर सोमनाथ में रोड शो और श्रद्धांजलि

सोमनाथ पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने गिर सोमनाथ में रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनप्रतिनिधियों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि हजारों श्रद्धालु “जय सोमनाथ” के नारों के साथ प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमनाथ मंदिर से जुड़े इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं और देश में सुख-शांति की कामना की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे सांस्कृतिक स्वाभिमान और आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की दिव्य चेतना और संकल्प शक्ति को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की उस सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है जो हर संकट के बाद और अधिक मजबूती से उभरती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें