"कार्रवाई" के लिए 2859 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
प्रशासन का एक्शन : सड्डू में चंदन डेयरी फैक्ट्री के अवैध कब्जे पर चली जेसीबी, करोड़ों की सरकारी जमीन मुक्त
रायपुर के सड्डू इलाके में “चंदन डेयरी फैक्ट्री” द्वारा करीब 1.45 एकड़ सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध कब्जे को जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई में हटाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीवाल, शेड और अन्य निर्माण तोड़ दिए गए। प्रशासन का कहना है कि यह जमीन अब अतिक्रमण मुक्त कर ली गई है और इसे फेंसिंग कर सरकारी नियंत्रण में लिया जा रहा है, जिस पर आगे जनहित के प्रोजेक्ट बनाए जा सकते हैं।
दुर्ग संभाग
रफ्तार का कहर : सिग्नल पर खड़े थे युवक, पीछे से आई मौत, दुर्ग हादसे ने झकझोरा
दुर्ग जिले के चंद्रामौर्या चौक पर तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय नूर खान और रायपुर निवासी मनोहर की मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल होकर ICU में भर्ती है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
खेल
हॉकी : खिलाड़ियों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोपों ने बढ़ाई चिंता
भारतीय पुरुष सब-जूनियर हॉकी टीम के सपोर्ट स्टाफ सदस्य सुधीर गोल्ला को यौन दुराचार और अनुचित व्यवहार के आरोपों के बाद भोपाल में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से हटा दिया गया है। रांची के एकलव्य हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद हॉकी इंडिया ने कार्रवाई की। पिछले छह महीनों में भारतीय हॉकी में यह चौथा बड़ा दुराचार विवाद है, जिससे खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
विदेश
रूस-यूक्रेन : युद्ध में बड़ा हमला, मॉस्को पर बरसे 500 से ज्यादा ड्रोन
यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर 500 से ज्यादा ड्रोन से बड़ा हमला किया है, जिसे पिछले एक साल का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक बताया जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसने रातभर में 556 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जबकि मॉस्को और आसपास के इलाकों में 120 से ज्यादा ड्रोन को एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट किया। हमले में मॉस्को क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। ड्रोन हमले से रिहायशी इलाके, निर्माणाधीन भवन और तेल रिफाइनरी प्रभावित हुईं। माना जा रहा है कि यह हमला पिछले सप्ताह रूस द्वारा कीव पर किए गए हमलों की जवाबी कार्रवाई है।
रायगढ़
हाथी का आतंक : लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को कुचला; इलाके में 135 हाथियों का डेरा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज में एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय ग्रामीण मालिकराम बंजारा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गए। वह जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग के अनुसार, इलाके में एक अकेला हाथी लगातार घूम रहा था और संभवतः उसी ने हमला किया।
देश
सनसनीखेज भंडाफोड़ : बजरंग दल ने राजकुमार ब्रिज पर ई-रिक्शा में गोमांस तस्करी कर रहे दो को पकड़ा
गोमांस तस्करी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रिज के पास एक संदिग्ध ई-रिक्शा को रोककर दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद होने का दावा किया गया। पुलिस ने आरोपियों नदीम कुरैशी और रईस अली को हिरासत में लेकर मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
देश
खूनी रंगदारी : रज्जु पूर्वीया गैंग ने 3 सेकेंड में दागीं 3 गोलियां, व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बाजार बंद कर निकाला जुलूस, एक आरोपी गिरफ्तार
पिपरिया में रंगदारी नहीं देने पर बाइक सवार बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित व्यापारी सचिन जायसवाल ने बताया कि रज्जु पूर्वीया गैंग उनसे ₹5 लाख की रंगदारी मांग रहा था और पुलिस में शिकायत करने के बाद बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध में बाजार बंद कर व्यापारियों ने जुलूस निकाला और सुरक्षा की मांग की।
भीतरखाने
नेताओं का त्याग, उड़नखटोले का ईंधन, डीजी नियमों का मौसम और प्रोफेसर की रहस्यमयी बहाली
प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और शिक्षा जगत इन दिनों दिलचस्प विरोधाभासों से भरा हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं ईंधन बचत के नाम पर साइकिल यात्रा का प्रदर्शन है, तो कहीं हेलीकॉप्टर विकास की रफ्तार नाप रहा है। नियमों की किताब भी परिस्थितियों के हिसाब से मौसम बदलती नजर आती है। उधर एक कलेक्टर साहब जिले से भावनात्मक विदाई की तैयारी में हैं, तो विश्वविद्यालय में रहस्यमयी बहाली ने सेटिंग विज्ञान को नया शोध विषय बना दिया है। कुल मिलाकर व्यवस्था में त्याग कम और प्रदर्शन ज्यादा दिखाई दे रहा है।
देश
उपेंद्र द्विवेदी : इतिहास से सबक लेने की नसीहत, सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को चेताया
उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे तय करना होगा कि वह “भूगोल में रहना चाहता है या इतिहास बनना।” सेना प्रमुख ने आतंकवाद और सीमा पार उकसावे की राजनीति पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनके बयान को 1947, 1965, 1971 और कारगिल युद्ध जैसे ऐतिहासिक घटनाक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिन्होंने भारत-पाक संबंधों की दिशा तय की थी।
छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार : पैसों के लेन-देन की शिकायत पर मंच से भड़के बृजमोहन, बोले- जनता का भरोसा टूटने नहीं देंगे
आरंग के नगर पंचायत समोदा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में उस समय माहौल गर्म हो गया, जब ग्रामीणों ने राजस्व कार्यों में पैसों के लेन-देन की शिकायत की। शिकायत सुनते ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से ही नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को कड़ी फटकार लगाते हुए अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में सड़क, बिजली, पानी और राजस्व से जुड़ी कई समस्याएं भी जनता ने अधिकारियों के सामने रखीं।
रायपुर
गैस एजेंसियों पर छापा : रायपुर में गैस एजेंसियों पर शिकंजा, हजार के करीब सिलेंडर जांच के दायरे में
रायपुर में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान तीन गैस एजेंसियों में स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी सामने आई है। नरहदा स्थित मौर्य गैस एजेंसी से 883 घरेलू और 53 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका रिकॉर्ड दस्तावेजों में नहीं मिला। कान्हा और लक्ष्मी गैस एजेंसी में भी ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। मामले में गैस कालाबाजारी और बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
बड़ा खुलासा : 43 लाख की ठगी, CTO बनाने और 10% हिस्सेदारी का सपना दिखाकर कारोबारी दंपत्ति गिरफ्तार
पखांजूर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन बिजनेस पार्टनरशिप और स्टार्टअप निवेश के नाम पर 43 लाख 44 हजार 900 रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों आनंद चंदेल और उसकी पत्नी रेखा चंदेल ने युवक मनीष सोनी को सॉफ्टवेयर कम्पनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी और CTO पद देने का लालच देकर चार वर्षों तक भरोसे में रखा।