"एंटी करप्शन ब्यूरो" के लिए 16 परिणाम मिले
रायपुर
CSMCL घोटाला : आर्थिक अपराध पर हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, अनवर ढेबर की बेल खारिज
छत्तीसगढ़ के चर्चित मैनपावर सप्लाई घोटाले मामले में हाई कोर्ट ने आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने आर्थिक अपराधों को गंभीर बताते हुए कहा कि ऐसे मामले समाज और देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड में ओवरटाइम भुगतान और मैनपावर एजेंसियों के बिल पास कराने के नाम पर बड़े पैमाने पर कमीशनखोरी हुई। ईडी और एसीबी की जांच में कई अधिकारियों और निजी लोगों की मिलीभगत सामने आई है। कोर्ट ने अनवर ढेबर को मामले का मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
बिलासपुर
1 लाख का जुर्माना : कलेक्ट्रेट में वसूली कर रहा था बाबू, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बिलासपुर और सक्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 विजय पांडेय को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी होटल संचालक को जुर्माने का डर दिखाकर पैसे मांग रहा था और पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था। वहीं, सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को भी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ACB ने पकड़ा। शिकायतकर्ता से मारपीट मामले में राहत देने के बदले 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। दोनों मामलों में ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में कथित “हॉलिडे घोटाले” का खुलासा जांच एजेंसियों (ACB और EOW) की जांच के दौरान हुआ है। आरोप है कि शनिवार-रविवार और त्योहारों के नाम पर ओवरटाइम और बोनस भुगतान में करीब 67.60 करोड़ रुपये की अनियमितता की गई। इसमें लगभग 3000 कर्मचारियों के नाम पर फर्जी या गलत भुगतान दिखाकर राशि का दुरुपयोग किए जाने का दावा है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 करोड़ रुपये छुट्टी के दिन काम के नाम पर और 17.60 करोड़ रुपये बोनस के रूप में दर्ज किए गए थे, जिन्हें कथित रूप से वास्तविक कर्मचारियों तक पहुंचाने के बजाय कुछ अधिकारियों द्वारा हेरफेर कर बांट लिया गया। जांच अभी जारी है और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़
ओवरटाइम घोटाला : 115 करोड़ के कथित फर्जी भुगतान मामले में ACB-EOW की जांच तेज, दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में CSMCL से जुड़े कथित 115 करोड़ रुपये के ओवरटाइम भुगतान घोटाले की जांच ACB-EOW कर रही है। आरोप है कि 2019-20 से 2023-24 के बीच शराब दुकानों के कर्मचारियों के नाम पर फर्जी ओवरटाइम दिखाकर भुगतान स्वीकृत कराया गया, लेकिन असल में पैसा कर्मचारियों तक नहीं पहुंचा और निजी एजेंसियों व अन्य लोगों के बीच बांट दिया गया। ED की कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसमें नकदी बरामदगी से जांच आगे बढ़ी। अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और डिजिटल व बैंकिंग रिकॉर्ड की जांच जारी है।