"चालक की मौत" के लिए 14 परिणाम मिले
धमतरी
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
धमतरी के कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़
सड़क हादसा : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत, स्टीयरिंग में फंसा रहा शव
नेशनल हाईवे-53 (रायपुर–नागपुर मार्ग) पर दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रहा ट्रक उससे जा टकराया और उसका केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक उसमें फंस गया और घंटों चले रेस्क्यू के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने हटाकर यातायात बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।