"डीडी नगर थाना" के लिए 19 परिणाम मिले
रायपुर
अभियान : रायपुर में स्पा सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच, नियमों के पालन के दिए निर्देश
रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र के 10 स्पा सेंटरों में आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेज, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन या अवैध गतिविधि मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
रायपुर
धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे
रायपुर में दोना-पत्तल बनाने की मशीन और रोजगार का झांसा देकर एक युवक से 2.95 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी ने मशीन, कच्चा माल और तैयार माल खरीदने का वादा पूरा नहीं किया। शिकायत के आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिल्मी स्टाइल में डकैती : गैस एजेंसी मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित डगनिया बाजार में शनिवार शाम गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू से ₹10 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार के पास पहुंचकर कैश से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी।
रायपुर
हत्या या हादसा : रायपुर में रहस्यमयी मौत! खारुन नदी से मिला अज्ञात युवक का शव
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित खारुन नदी से 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने पीली टी-शर्ट और नीला लोवर पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कामयाबी : रायपुर में ऑपरेशन तलाश से 226 गुमशुदा की लौटी खुशियां
रायपुर पुलिस का “ऑपरेशन तलाश” अप्रैल में बड़ी सफलता रहा, जिसमें 9 थानों ने मिलकर 226 गुमशुदा लोगों को ढूंढ निकाला (213 वयस्क, 13 नाबालिग)। अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ अधिकारियों ने किया और इसमें तकनीक, मुखबिर तंत्र व टीमवर्क का प्रभावी उपयोग हुआ। डीडी नगर थाना सबसे आगे रहा। इस पहल से कई परिवार अपने बिछड़े सदस्यों से मिल पाए, जिससे भावुक दृश्य देखने को मिले। पुलिस ने संकेत दिया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़
महादेवघाट के खारुन नदी किनारे अज्ञात महिला का मिला शव, हत्या की आशंका
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित महादेवघाट (खारुन नदी किनारे) में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और मृतका की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़
हत्याकांड: पिता की हत्या के आरोप में पत्नी-बेटियां गिरफ्तार, मामला मोबाईल विवाद का
रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक व्यक्ति की मौत को पहले बाथरूम में गिरकर हुई दुर्घटना माना गया था, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोटों से हत्या की पुष्टि होने के बाद मामला पलट गया। पुलिस जांच में आरोप है कि घरेलू विवाद (मोबाइल इस्तेमाल को लेकर बहस) के बाद मृतक की पत्नी और दो बेटियों ने मिलकर उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को शुरुआत में हादसा बताकर छिपाने की कोशिश की गई थी। जांच के बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े पहलू की भी जांच की बात सामने आई है।