"दो गिरफ्तार" के लिए 24 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 20 वर्षीय युवती को नौकरी और अच्छे वेतन का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाकर ईंट भट्ठे में कई महीनों तक बंधक बनाकर जबरन काम कराया और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना दी। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर लौटी और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छत्तीसगढ़
दोस्तों में विवाद बना जानलेवा: 43 वर्षीय शंभू निषाद की मौत, दो गिरफ्तार
दुर्ग जिले के ग्राम खाड़ा में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें 43 वर्षीय शंभू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। शंभू हाल ही में अहमदाबाद से गांव लौटा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
IPL मैच सट्टा: रायगढ़ में दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में Indian Premier League मैच के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
दुर्ग संभाग
हाई-टेक ड्रग्स एंट्री: भिलाई से हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों—विक्रम साहू और यश विश्वकर्मा—को अवैध गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 किलो सामान्य गांजा, 2.3 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, ₹40,000 नकद और नशा करने का सामान बरामद हुआ।
महासमुंद
अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ाए: 2.25 करोड़ की अफीम पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए NH-53 पर 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त किया। करीब 2.25 करोड़ रुपये की इस खेप के साथ हरियाणा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जो इसे झारखंड से रायपुर ले जा रहे थे।
धमतरी
Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा
Dhamtari News: पोटियाडीह में लीनेश साहू की मौत के मामले में अपर सत्र अदालत ने पत्नी समेत पांच आरोपियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई।
बिलासपुर
Chital Hunting Case: मासूम के एक सच ने खोला राज, चीतल का शिकार, कड़ाई में पक रहा था मांस, दो आरोपी गिरफ्तार
Chital Hunting Case: बिलासपुर के मंजूरपहरी गांव में चीतल के शिकार का मामला एक बच्चे की बात से खुला। वन विभाग ने घर से पका मांस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
रायगढ़
POCSO Act: रायगढ़ के होटल और सूने मकान में दरिंदगी, नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार
POCSO Act: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के आरोप में रायगढ़ पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
धमतरी
Dhamtari News: चंगाई सभा को लेकर हंगामा, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
Dhamtari News: टिकरापारा क्षेत्र में आयोजित चंगाई सभा को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। हिंदू जागरण मंच समेत कुछ संगठनों ने सभा का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Dantewada Wildlife Crime: इंस्टाग्राम रील से खुला वन्यजीव के शिकार का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार
Dantewada Wildlife Crime: वायरल इंस्टाग्राम रील से इंडियन मॉनिटर लिजार्ड के शिकार का मामला सामने आया। वन विभाग ने साइबर सेल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीर-धनुष सहित शिकार में इस्तेमाल सामान जब्त किया है।
महासमुंद
Bagbahara Illegal Liquor: स्कूटी की डिक्की से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवक गिरफ्तार
Bagbahara Illegal Liquor: पुलिस ने NH-353 स्थित पिथौरा चौक पर नाकाबंदी कर स्कूटी से अवैध शराब ले जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 50 पौवा देशी शराब और एक जुपिटर स्कूटी जब्त की गई है।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में 191 किलो गांजा जब्त, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।