"पारंपरिक व्यंजन" के लिए 19 परिणाम मिले
रायपुर
नई पहचान : राष्ट्रीय मंच पर चमकेगी बस्तर की हस्तशिल्प कला, 31 जुलाई से शुरू होगा आयोजन
रायपुर में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘द लोकल मेकर्स मार्केट-2026’ में बस्तर की प्रसिद्ध हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। आयोजन में विशेष बस्तर पवेलियन बनाया जाएगा, जहां ढोकरा शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, जनजातीय कलाकृतियों और हाथकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के 80 से अधिक कलाकार और हस्तशिल्प उद्यमी शामिल होंगे।
धर्म
खास सुविधा : महाकाल के भक्तों को मिलेगा इडली-सांभर का प्रसाद, नई व्यवस्था शुरू
मंदिर अन्नक्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब हर मंगलवार और शुक्रवार को पारंपरिक भोजन के साथ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद भी दिया जाएगा। मंगलवार को इडली, सांभर, पोंगल और शुक्रवार को पुलिहरा, रसम, पायसम जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। सावन माह में भक्तों के लिए फलाहारी प्रसाद की भी व्यवस्था की जाएगी।
कारोबार
अनोखा सफर : कश्मीर के इंजीनियर ने छोड़ी नौकरी, वजवान स्टार्टअप से खड़ा किया 15 लाख का कारोबार
कश्मीर के कंप्यूटर साइंस इंजीनियर आदम फरीदी ने नौकरी करने के बजाय अपना फूड स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने ‘वाजारू फूड्स’ के जरिए पारंपरिक कश्मीरी वजवान को देशभर के लोगों तक पहुंचाने की पहल की। बिना बाहरी निवेश के शुरू हुआ यह स्टार्टअप एक साल के भीतर मुनाफे में पहुंच गया और 15 लाख रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू हासिल कर चुका है।
ग्लैमर
ट्रेडिशनल लुक : डिंपल यादव की सादगी बनी स्टाइल स्टेटमेंट, बेटियों ने भी अपनाया वही पारंपरिक अंदाज
सांसद डिंपल यादव अपनी बेटियों अदिति और टीना यादव के साथ काशी यात्रा पर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सफेद चिकनकारी सूट में डिंपल यादव और उनकी बेटियों के सादगीपूर्ण पारंपरिक लुक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।
सेहत
घरेलु रेसिपी : बिना पानी के तैयार होता है मशहूर चंपारण मटन, स्वाद लाजवाब
बिहार का मशहूर चंपारण मटन अपने अनोखे स्वाद और पारंपरिक तरीके से पकाने के लिए जाना जाता है। यह रेसिपी बिना पानी, मिट्टी की हांडी और धीमी आंच पर दम देकर तैयार की जाती है, जिससे मटन बेहद मुलायम और मसालों से भरपूर बनता है।
सेहत
Dry Fish Chutney : मछली को सुखा कर बनायीं जाती है यह अनोखी चटनी
मेघालय की पारंपरिक तुंगटप चटनी सूखी मछली को फर्मेंट करके तैयार की जाती है और पूर्वोत्तर भारत के खान-पान का अहम हिस्सा मानी जाती है। यह चटनी अपने अनोखे स्वाद के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए भी जानी जाती है ।
कांग्रेस
बोरे बासी पर सियासी घमासान : भूपेश बघेल ने मनाया दिवस, भाजपा ने बताया पिंडदान का प्रतीक
पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इसे “बोरे बासी दिवस” के रूप में मनाया और इसे छत्तीसगढ़ की पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक पहचान बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों और योजनाओं के प्रचार को लेकर आलोचना भी की। इसके जवाब में भाजपा के मंत्री Gajendra Yadav ने इस आयोजन को राजनीतिक प्रचार बताया और कांग्रेस पर तंज कसते हुए विवादित टिप्पणी की। कुल मिलाकर, यह मुद्दा अब एक पारंपरिक व्यंजन से बढ़कर छत्तीसगढ़ की पहचान और राजनीति की बहस का प्रतीक बन गया है।