"मुठभेड़" के लिए 42 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Kawardha News: सड़क पर घूमने वाले पशुओं के लिए बनेगी बेहतर व्यवस्था, विजय शर्मा ने दिए कार्रवाई के निर्देश
Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गौ सेवकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं के रेस्क्यु, उपचार और संरक्षण को लेकर चर्चा की। उन्होंने पशु रेस्क्यु वाहन को 24 घंटे संचालित करने और घायल पशुओं को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय
Ankit Baliyan Murder Case: 6 महीने से लापता था मोहित, एनकाउंटर में हुई मौत
Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोहित और सुमित की मौत हो गई। दोनों सोनीपत के रहने वाले बताए गए हैं। मोहित करीब छह महीने से घर से लापता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां बेसुध हो गई और परिवार में मातम छा गया। परिवार के मुताबिक, मोहित 9वीं के बाद अपराध की दुनिया में आया था और पहले जेल भी जा चुका था।
राष्ट्रीय
Ranchi Firing: पार्टी के विवाद में युवक को लगी गोली, देर रात मची सनसनी
Ranchi Firing: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में रविवार देर रात पार्टी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग हुई। गोली लगने से टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका रिम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। पुलिस आरोपी की पहचान और फायरिंग की वजह की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
Indore Security Guard Murder: बायपास पर एंट्री रोकने से भड़का कार सवार, चौकीदार को दो बार रौंदा, मौके पर ही मौत
Indore Security Guard Murder: इंदौर की ला एक्सोटिका कॉलोनी में कार रोकने से नाराज युवक ने सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र मालवीय को कथित तौर पर कार से कुचल दिया। आरोप है कि पहली टक्कर के बाद उसने कार रिवर्स कर दोबारा गार्ड के सिर पर चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा उर्फ कमल कुमावत और उसके साथ मौजूद युवती को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी
Raksha Bandhan: रायपुर में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी। भावुक हुए CM साय ने शहीद परिवार को अपना परिवार बताते हुए हर सुख-दुःख में साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने शहीद युगल किशोर वर्मा के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि वीर जवानों का त्याग छत्तीसगढ़ की आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
विदेश
सिंधु जल संधि रोकने से तिलमिलाया पाकिस्तान, पीएम शहबाज शरीफ ने भारत को दी रेड लाइन की धमकी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सिंधु नदी के पानी को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पानी की हर बूंद पाकिस्तान के लिए ‘रेड लाइन’ है और इसे रोकने की किसी भी कोशिश का जवाब दिया जाएगा।
विदेश
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का कहर : जबरन अपहरण, टॉर्चर और गैर-कानूनी हत्याओं पर संयुक्त राष्ट्र पहुँची BVA की रिपोर्ट
बलूच वॉयस एसोसिएशन ने संयुक्त राष्ट्र को भेजी रिपोर्ट में बलूचिस्तान में कथित मानवाधिकार उल्लंघन, जबरन गायब करने और हिंसा के आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट में राजनीतिक दमन और आर्थिक असमानता का भी मुद्दा उठाया गया है।
बारुईपुर एनकाउंटर पर आरजी कर पीड़िता की मां का बड़ा बयान: आरोपी की मां के स्टैंड को सराहा, मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा
बंगाल के बारुईपुर में आरोपी प्रभास मंडल के एनकाउंटर का भाजपा विधायक और पीड़ित परिवारों ने समर्थन किया है। आरोपी की मां ने बेटे के कर्मों का फल बताते हुए शव लेने से मना कर दिया।
अन्य
बरुईपुर रेप केस : मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में ढेर, सयानी घोष को झेलना पड़ा जनता का गुस्सा
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में रेप पीड़िता के घर पहुंचीं जादवपुर सांसद सयानी घोष को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
राष्ट्रीय
प्रयागराज हत्याकांड : सात लोगों की हत्या का दोषी, जेल से छूटने की उम्मीद खत्म
प्रयागराज की नैनी जेल में बंद ठोकिया गिरोह के सदस्य शंकर सिंह पटेल की समयपूर्व रिहाई की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। शासन ने सात लोगों की हत्या के दोषी की रिहाई याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है। गंभीर अपराध और हत्याकांड की संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। अब उसे अपनी शेष आजीवन कारावास की सजा जेल की सलाखों के पीछे ही पूरी करनी होगी।
राष्ट्रीय
शोपियां एनकाउंटर : सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर
शोपियां के सैदापोरा में सुरक्षाबलों ने पांच दिन से जारी ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया है। शनिवार से शुरू हुई इस घेराबंदी में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने मिलकर काम किया। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं। अभी इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
राष्ट्रीय
बारुईपुर कांड : पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, जवाबी फायरिंग में आरोपी की मौत
बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जांच के लिए घटनास्थल ले गई थी। आरोप है कि वहां उसने पुलिस से हथियार छीनकर हमला करने और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी जान चली गई।