"सीजेपी" के लिए 22 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR
जयपुर के ग्रामीण इलाके में सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंची CJP टीम और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद कथित मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला, बदसलूकी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर CCTV और वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
संसद
संसद में गतिरोध तोड़ने की कवायद : किरेन रिजिजू ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात, मकर द्वार पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। हालांकि बुधवार को विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है।
राष्ट्रीय
पटना में बिहार बंद के दौरान जमकर बवाल : तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात भेजे गए बेऊर जेल
बिहार बंद के दौरान पटना में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के बाद राजद नेता तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिसके चलते पटना सहित 13 जिलों में उपद्रव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।
राष्ट्रीय
भूख हड़ताल खत्म : सोनम वांगचुक ने मेदांता में तोड़ा 26 दिनों का अनशन, PM मोदी ने जताई राहत
NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 27 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हाथों जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया। सरकार के लिखित आश्वासनों के बाद यह फैसला लिया गया, जबकि जंतर-मंतर पर अभ्यर्थियों का आंदोलन अभी भी जारी है।
राष्ट्रीय
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : क्या दबाव में आएगी मोदी सरकार या जारी रहेगी सख्त रणनीति ?
NEET विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। विपक्ष और प्रदर्शनकारी सरकार पर दबाव बना रहे हैं, जबकि केंद्र ने संसद में चर्चा की बात कही है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, मोदी सरकार आमतौर पर दबाव में मंत्रियों से इस्तीफा लेने से बचती रही है।
राष्ट्रीय
पुलिस पर बर्बरता का आरोप : कोर्ट जाने की तैयारी में CJP, पुलिस बोली— हम पर हुआ पथराव
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आमने-सामने हैं। CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने पुलिस पर बच्चों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से कथित मारपीट के आरोप लगाए हैं और मामले को अदालत ले जाने की बात कही है।
राष्ट्रीय
संसद भवन के पास प्रदर्शन : पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, सपा सांसद हिरासत में
संसद भवन के पास प्रदर्शनकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। डिंपल यादव समेत कई सपा सांसद हिरासत में लिए गए।
राष्ट्रीय
भारी हंगामा : सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, मंच पर अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही
लद्दाख से जुड़ी मांगों को लेकर 21 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। वहीं वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मेडिकल रिपोर्ट की स्वतंत्र जांच की मांग की।
अन्य
अनशन : 24 दिन से भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, अब सियासी दलों ने भी जताया समर्थन
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 24वें दिन भी जारी है। उनकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनशन खत्म करने की अपील की है। प्रदर्शनकारी NEET समेत भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर डटे छात्र : नीट पेपर लीक के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा (NEET Exam) पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले छात्र और युवा सोमवार को तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनकारी देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।