"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
महासमुंद
Mahasamund Car Accident: आधी रात सड़क हादसा, कार ने होर्डिंग को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस बोली- हमें जानकारी ही नहीं
Mahasamund Car Accident: खरोरा-बेलसोंडा के बीच 22-23 सितंबर की दरमियानी रात तेज रफ्तार सुजुकी डिजायर ने सड़क किनारे लगे होर्डिंग को जोरदार टक्कर मार दी। कार हादसे के बाद मौके से हटाई गई, प्रत्यक्षदर्शियों ने नाबालिगों के कार चलाने का दावा किया है ।
राजनांदगांव
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Road Construction Accident: राजनांदगांव के फरहद चौक में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान स्लैब गिरने से 57 वर्षीय मजदूर माखनलाल हिरवानी की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच और नियमानुसार आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया है।
धमतरी
Dhamtari News: माडमसिल्ली स्टॉप डैम हादसा, भांजे को बचाने गए मामा समेत दोनों की मौत
Dhamtari News: धमतरी जिले के माडमसिल्ली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्टॉप डैम में डूबने से मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे के बाद गेदरापारा गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किए गए।
राष्ट्रीय
Singrauli Accident: कोयला लोड ट्रेलर का टायर फटने से दर्दनाक हादसा, चालक की मौत, दो घायल
Singrauli Accident: कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके में चालक अनिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Cg News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में दर्दनाक हादसा, जर्जर गेट गिरने से 7 साल के मासूम की मौत
Cg News: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के समीप सिमगा तहसील के हथबंद गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल के जर्जर मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
रायपुर
Hasdeo River Accident: भारी बारिश का अलर्ट, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए छात्रों के साथ बड़ा हादसा
Hasdeo River Accident: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जांजगीर-चांपा के देवरी गांव में हसदेव नदी किनारे पिकनिक के दौरान बिलासपुर के तीन छात्र तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। वहीं धमतरी सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ गया है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
महासमुंद
Old Building Collapse: रायपुर के व्यस्त सदर बाजार में ढही पुरानी जर्जर इमारत, बड़ा हादसा टला
Old Building Collapse: राजधानी के सदर बाजार में शुक्रवार शाम एक पुरानी और जर्जर इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नगर निगम और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और सुरक्षा व्यवस्था संभालने का काम शुरू किया। निगम के अनुसार, भवन मालिक को पहले ही जर्जर स्थिति को लेकर नोटिस जारी किया गया था।
राष्ट्रीय
Panna Accident: मोबाइल चार्जर बना 4 साल के मासूम की मौत की वजह, खेलते-खेलते हुआ दर्दनाक हादसा
Panna Accident: पन्ना जिले में एक दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम तांसू यादव की मौत हो गई। खेलते समय मोबाइल चार्जर की लीड खींचने से बिजली बोर्ड गिर गया और बच्चा करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
रायपुर
Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल
Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर रविवार देर रात एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मंदिर हसौद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय रितेश सारथी को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक रातभर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Khairagarh Road Accident: चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, यात्री बस ने स्कूटी को मारी टक्कर
Khairagarh Road Accident: खैरागढ़ के सलगापाट में यात्री बस ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया, जबकि बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
राष्ट्रीय
Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत
Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के वेंटिलेटर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। वार्ड में भर्ती 39 नवजात बच्चों में से 36 को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि तीन बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। छह बच्चों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज जारी है।