"मौसम" के लिए 547 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एक मामले में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
बिजली का कहर: धान रोपाई के दौरान 7 साल की मासूम की मौत, दो लोग झुलसे
लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिनिया गांव में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
बिजली का कहर : धान की रोपाई बनी आखिरी सफर, आकाशीय बिजली से 3 किसानों की जान गई
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सलोरा-छुरी गांव में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन किसानों की मौत हो गई। घटना के समय खेत में 25 से 30 किसान काम कर रहे थे। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
राष्ट्रीय
विकास के वादे बह गए : खाट पर मरीज, खतरे में बचपन... फिर भी नहीं बना पाया एक पुल
सिमडेगा के बड़बेरा बेलकोना गांव में बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क कट जाता है। ग्रामीण जर्जर लकड़ी के पुल से नदी पार करने को मजबूर हैं, जबकि मरीजों को खाट पर और बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। वर्षों से पुल की मांग के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
यात्रा
झरने, गुफाएं, मंदिर और जंगल... कुदरत और संस्कृति का अनूठा संगम, छत्तीसगढ़ के 10 दर्शनीय स्थल
छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और धार्मिक स्थलों का अनोखा संगम है। चित्रकोट जलप्रपात, मैनपाट, तीरथगढ़, कुटुंबसर गुफाएं, सिरपुर, भोरमदेव मंदिर, बारनवापारा अभयारण्य, डोंगरगढ़, गंगरेल बांध और बारसूर-दंतेश्वरी मंदिर राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं, जो हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
शिक्षा
मासूमों के हाथों में किताब नहीं, झाड़ियों की सफाई,शहडोल के सरकारी स्कूल का VIDEO वायरल
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों से बरसात के दौरान झाड़ियों की सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित शिक्षिका को नोटिस जारी किया गया है।
ग्लैमर
मानसून फैशन टिप्स : कॉटन की ठंडक या रेयॉन का स्टाइल, जानिए कौन रहेगा आपके लिए सही
मानसून में कपड़ों का चुनाव आराम और स्टाइल दोनों के लिए जरूरी होता है। कॉटन जहां पसीना सोखकर ठंडक देता है, वहीं रेयॉन जल्दी सूखने और बेहतर लुक के लिए पसंद किया जाता है। जानिए बारिश के मौसम में कॉटन और रेयॉन में कौन-सा फैब्रिक आपके लिए सही रहेगा।
राष्ट्रीय
लापरवाही : बीईओ कार्यालय की जर्जर दीवार गिरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
रैना शहर के नेहरू पार्क रोड स्थित बीईओ कार्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक गिरने से एक वृद्ध घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने वर्षों से मरम्मत न होने पर प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, इसी परिसर में संचालित आधार सेवा केंद्र भी जर्जर भवन में चल रहा है, जिससे कर्मचारियों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बिलासपुर
बारिश बनी आफत : बिलासपुर में मिट्टी धंसने से हाईवे पर लगा जाम
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। लगातार बारिश के कारण बिलासपुर संभाग में हालात बिगड़ गए हैं। कई इलाकों में जलभराव से घरों में पानी घुस गया, वहीं NH-49 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास मिट्टी धंसने से यातायात प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
राष्ट्रीय
अनोखी तस्वीर : अंतरिक्ष से दिखा अंटार्कटिका का रहस्यमयी पक्षी, असली कहानी जानकर वैज्ञानिक भी हैरान
NASA और ISRO के NISAR सैटेलाइट ने पूर्वी अंटार्कटिका की बर्फ में पक्षी जैसी दिखने वाली एक अनोखी आकृति कैद की है, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘हमिंगबर्ड’ नाम दिया है। यह असल में बर्फ के बीच से निकली एक चट्टानी पर्वत चोटी है, जिसे नुनाटक कहा जाता है। NISAR की रडार तकनीक जो ग्लेशियरों की गति, बर्फ में बदलाव और जलवायु परिवर्तन के अध्ययन में वैज्ञानिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।
धमतरी
खरीफ सीजन : मगरलोड के दमकाडीह में टूटी सिंचाई नहर, खेत जलमग्न किसानों की बढ़ी चिंता
धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम दमकाडीह में सिंचाई विभाग की माइनर नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया है। नहर में कटाव के कारण खरीफ फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि समय पर मरम्मत नहीं होने से धान की बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से जल्द नहर सुधारने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने की मांग की है।
सेहत
फायदे : रोजाना लहसुन खाने के फायदे और नुकसान, जानिए विशेषज्ञों की राय
लहसुन भारतीय रसोई का एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे स्वाद के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इसे लशुन कहा गया है और इसे पाचन सुधारने, वात-कफ संतुलित करने तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को समर्थन देने वाला माना जाता है। आधुनिक शोधों के अनुसार लहसुन में मौजूद एलिसिन और सल्फर यौगिक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कार्य में मदद कर सकते हैं।