Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Panna News: पक्का श्मशान घाट नहीं होने से बढ़ी पर…
Panna: Last rites under tarpaulin (Image Source: Keertiman Media)
Panna: Last rites under tarpaulin (Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Panna News: पक्का श्मशान घाट नहीं होने से बढ़ी परेशानी, बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार 

Panna News: पन्ना जिले की ग्राम पंचायत खोरा के मजरा दानीपुरवा से सरकारी विकास और प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव में अब तक पक्का श्मशान घाट नहीं बन पाया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को एक परिवार के अंतिम संस्कार के दौरान उठाना पड़ा।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
02 Sep 2026, 06:43 PM
मध्य प्रदेश
Panna News: पन्ना जिले की ग्राम पंचायत खोरा के मजरा दानीपुरवा से सरकारी विकास और प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव में अब तक पक्का श्मशान घाट नहीं बन पाया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को एक परिवार के अंतिम संस्कार के दौरान उठाना पड़ा।
सेवानिवृत्त शिक्षक चुनवाद सिंह की छोटी बहू के निधन के बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए निकले। गांव में श्मशान घाट की पक्की व्यवस्था नहीं होने के कारण खुले मैदान में ही चिता तैयार करनी पड़ी। ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि मौसम अचानक बिगड़ गया।

तेज बारिश ने बढ़ाई मुश्किल

चिता की तैयारी के बीच अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से शव और चिता को बचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गया। ऐसे में उन्होंने आनन-फानन में प्लास्टिक की पन्नी और तिरपाल लगाकर अस्थायी छांव तैयार की। 

तिरपाल के नीचे पूरा हुआ अंतिम संस्कार

बारिश के बीच ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की। तिरपाल की अस्थायी छांव के नीचे किसी तरह चिता को बारिश से बचाया गया और घंटों की परेशानी के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सकी। इस दौरान ग्रामीणों को मौसम के साथ-साथ बुनियादी सुविधा के अभाव से भी जूझना पड़ा।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो में बारिश के बीच ग्रामीणों द्वारा तिरपाल की मदद से अंतिम संस्कार की व्यवस्था करते हुए देखा जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। 

सरपंच और प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गांव में लंबे समय से पक्के श्मशान घाट और टीन शेड की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में पक्का श्मशान घाट और टीन शेड का निर्माण नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसी बुनियादी जरूरत के लिए भी लोगों को बारिश और खुले आसमान के बीच व्यवस्था करने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें