"विदेश" के लिए 512 परिणाम मिले
रायपुर
पेन ड्राइव ने खोली 1.30 करोड़ की जीएसटी चोरी, खजूर कारोबारी ने भरा रिकॉर्ड टैक्स
राज्य जीएसटी विभाग ने खजूर कारोबार से जुड़े एक बड़े टैक्स चोरी मामले का खुलासा करते हुए 1.30 करोड़ रुपये की कर वसूली की है। देवपुरी स्थित गोदाम से मिली एक पेन ड्राइव ने करोड़ों रुपये के छिपे कारोबार का राज खोल दिया, जिसके बाद कारोबारी ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पूरी राशि जमा कर दी।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल के बाद अब CJP प्रमुख ने भी मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।
शिक्षा
हल्लाबोल : PGWP विवाद से बढ़ी नाराजगी, कनाडा में भारतीय छात्रों ने कॉलेज के बाहर खोला मोर्चा
अल्बर्टा स्थित पोर्टेज कॉलेज के बाहर भारतीय समेत करीब 1000 विदेशी छात्र PGWP (पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि उन्होंने ऐसे कोर्स में पढ़ाई की, जो एडमिशन के समय वर्क परमिट के लिए योग्य था, लेकिन पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके आवेदन IRCC ने रिजेक्ट कर दिए। विरोध के बीच कुछ छात्रों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है।
क्रिकेट
फैसला : अजिंक्य रहाणे ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट का मैदान, बोले- हर चीज का एक अंत होता है
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर, परिवार, बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल फ्रेंचाइजी का धन्यवाद किया।
धर्म
सावन उत्सव : भस्मआरती में हजारों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
पवित्र श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन के पहले दिन बाबा महाकाल की भस्मआरती, पंचामृत अभिषेक और दिव्य श्रृंगार किया गया। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जय महाकाल के जयकारों के बीच भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
अर्थव्यवस्था
सोने की चमक पड़ी फीकी, लगातार दूसरे दिन गिरे दाम चांदी में आई हल्की तेजी,जानें आज के ताजा भाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले डॉलर में मजबूती का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ, जबकि पिछले दो दिनों में इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मंगलवार की गिरावट के बाद चांदी के भाव में बुधवार को मामूली सुधार आया। जानिए दिल्ली समेत देश के 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के आज के ताजा रेट।
कारोबार
E20 पेट्रोल पर बहस के बीच सरकार का खुलासा, FCI ने एथेनॉल कंपनियों को सस्ते दामों पर बेचा चावल
E20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच सरकार ने संसद में बताया कि FCI ने एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों को कम कीमत पर चावल उपलब्ध कराया है। जून 2025 से जून 2026 के बीच 63.5 लाख टन चावल एथेनॉल प्लांट्स को भेजा गया, जिसकी बिक्री कीमत FCI की खरीद लागत से काफी कम रही। सरकार का कहना है कि यह बिक्री ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत की गई है।
विदेश
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों की कड़ी निंदा, भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर जताई गहरी चिंता
होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने UNSC में कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत ने हमलों की निंदा करते हुए समुद्री सुरक्षा, जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही और मध्य पूर्व में तनाव कम करने की मांग की है। भारत ने खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले करीब 1 करोड़ भारतीयों और अपने व्यापारिक हितों को देखते हुए शांति और स्थिरता की जरूरत पर जोर दिया है।
विदेश
अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष में 500 के करीब नागरिकों की मौत, UN रिपोर्ट में सामने आईं ये बड़ी बातें
UNAMA की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा संघर्ष में अक्टूबर से जून तक अफगानिस्तान में 499 नागरिकों की मौत और 1,216 लोग घायल हुए हैं। रिपोर्ट में हवाई हमलों, बचाव कार्य में लगे लोगों पर हमले और महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर चिंता जताई गई है।
विदेश
ट्रंप का EV पर बड़ा बयान : बोले- ग्राहक खुद चुनें इलेक्ट्रिक या पेट्रोल कार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को लेकर फिर से बाइडन प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने EV और पेट्रोल-डीजल वाहनों के बीच ग्राहकों को विकल्प की स्वतंत्रता देने की बात कही और रोजगार पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता जताई। ट्रंप ने टैरिफ और घरेलू उत्पादन बढ़ाने वाली अपनी नीतियों का भी बचाव किया।
शेयर बाजार
CXMT की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, पहले दिन 500% उछला शेयर चीन की चिप इंडस्ट्री में मची हलचल
चीन की मेमोरी चिप कंपनी CXMT (ChangXin Memory Technologies) ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। IPO के बाद पहले ही दिन कंपनी के शेयर करीब 500% तक बढ़ गए, जिससे यह चीन की सबसे चर्चित टेक कंपनियों में शामिल हो गई। DRAM चिप बनाने वाली CXMT को AI, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बढ़ती मांग का फायदा मिल रहा है।
दुर्ग संभाग
ऑनलाइन फॉरेक्स निवेश विवाद : लॉन्ग एशिया प्लेटफॉर्म पर ठगी का आरोप, निवेशकों ने डोंगरगढ़ में किया हंगामा
डोंगरगढ़ में लॉन्ग एशिया नामक फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अरबों रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए देश के 10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने प्रदर्शन किया। निवेशकों का दावा है कि फरवरी 2026 से निकासी बंद होने के कारण उनकी रकम फंस गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई और कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।