ताज़ा खबरें
10377 समाचार
रायपुर संभाग
LPG Consumer News: गैस बुकिंग का अंतराल 45 से घटकर 25 दिन करने का ललिता वर्मा ने किया स्वागत
LPG Consumer News: घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। सभी ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के बीच का अंतराल 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। अब उपभोक्ता 25 दिन बाद ही दोबारा सिलेंडर बुक करा सकेंगे।
रायपुर
Land Demarcation Online: डिजिटल होगी जमीन सीमांकन प्रक्रिया, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
Land Demarcation Online: राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम लोगों को बड़ी सुविधा देते हुए जमीन के सीमांकन (Demarcation) की प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन मालिकों को सीमांकन के लिए तहसील कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शी बनाने की योजना है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Women Farmers: बिहान समूह की 35 महिलाओं ने कमाए 6 लाख रुपए, 600 क्विंटल उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड
Chhattisgarh Women Farmers: सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रिसोरा गांव की 35 महिला किसानों ने सामूहिक खेती के जरिए आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना से जुड़े उजाला उत्पादक समूह ने आधुनिक तकनीक अपनाकर लौकी, करेला और खीरे की खेती की, जिससे 600 क्विंटल सब्जियों का उत्पादन हुआ और करीब 6 लाख रुपए की आय अर्जित की। महिलाओं ने बिचौलियों से दूरी बनाकर सीधे थोक बाजार से जुड़कर अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य हासिल किया।
रायपुर
Patwari Vacancy 2026: 200 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Patwari Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से 6 सितंबर 2026 को जारी आदेश में भर्ती प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
राष्ट्रीय
Neha Jha arrested: एसी फर्स्ट क्लास कोच में शराब की तस्करी, दो सूटकेस के साथ युवती और इंजीनियर गिरफ्तार
Neha Jha arrested: समस्तीपुर में शराब तस्करी के मामले में एसी फर्स्ट क्लास में सफर कर रही नेहा झा और एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है।
रक्षा
AMCA Mk2 Engine: 120 KN इंजन पर भारत की नजर सैफरान और रोल्स-रॉयस के बीच कड़ा मुकाबला
AMCA Mk2 Engine: 120 केएन इंजन के लिए भारत सैफरान और रोल्स-रॉयस के प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रहा है। तकनीकी हस्तांतरण, बौद्धिक संपदा और घरेलू निर्माण क्षमता इस फैसले के प्रमुख आधार हैं। इंजन साझेदार का चयन भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता और भविष्य की एयरोस्पेस तकनीक के लिए महत्वपूर्ण होगा।
क्रिकेट
Duleep Trophy: साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने बनाए 122 ओवर में 555/5 रन, ईशान किशन का दोहरा शतक
Duleep Trophy: दूलजे ट्रॉफी 2026/27 के फाइनल मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट पर 555 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने नाबाद 204 रनों की शानदार पारी खेली।
राज्य सरकार
Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ
Justice Krushna Ram Mohapatra: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम् में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस महापात्र ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, हाईकोर्ट के न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय
Kanpur Dehat News: मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या की, फिर पुलिस को खुद दी सूचना
Kanpur Dehat News: मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में पति गजेंद्र संखवार ने पत्नी सपना उर्फ आसमा की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Price: सोना लगातार दूसरे दिन महंगा, 1.61 लाख रुपए के करीब भाव, चांदी में बदलाव नहीं
Gold-Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन भाव बढ़ने से 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपए महंगा हो गया। इसके साथ ही सोने की कीमत करीब 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। 1,60,900 रुपए हुआ सोने का भाव स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
राज्य सरकार
Raigarh News: 46 वर्षीय महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर, डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन
Raigarh News: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 46 वर्षीय महिला के पेट से 8 किलो वजनी विशाल फाइब्रॉएड ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। करीब 24 सेंटीमीटर आकार के इस ट्यूमर के कारण महिला की आंत, मूत्रवाहिनी और किडनी पर दबाव पड़ रहा था।
राजनीति
PM Modi SRCC Speech: शताब्दी समारोह से शुरू हुई नई सियासी जंग, PM मोदी के नाराज फूफा वाले तंज पर खरगे का पलटवार
PM Modi SRCC Speech: शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाराज फूफा वाले बयान पर कांग्रेस और BJP आमने-सामने आ गई हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर PM मोदी पर निशाना साधा। BJP नेता नितिन नवीन ने पलटवार करते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीति से देश का विकास नहीं रुकेगा।