ताज़ा खबरें
5230 समाचार
विदेश
महायुद्ध की आहट : सीजफायर वार्ता के बीच ईरान-लेबनान का इजरायल पर भीषण मिसाइल अटैक
मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमला किया, जिसके जवाब में इजरायल ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इस घटनाक्रम से युद्धविराम (Ceasefire) की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयम बरतने की अपील की, लेकिन इजरायल ने जवाबी कार्रवाई जारी रखी। बढ़ते तनाव के बीच पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित है और विशेषज्ञ व्यापक क्षेत्रीय युद्ध की आशंका जता रहे हैं।
जांजगीर-चांपा
सनसनीखेज खुलासा : चोरी की फर्जी कहानी रची, जांच में निकला व्यापारी का ही खेल
अकलतरा पुलिस ने 3.15 लाख रुपए की कथित चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह असल में एक फर्जी शिकायत थी। तरौद निवासी व्यापारी चिराग अग्रवाल ने निजी उधारी और पारिवारिक डर के कारण रकम को खुद ही छिपाकर झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : घने जंगल में IED व भारी विस्फोटक डंप बरामद, बड़ा हादसा टला
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 2 प्रेशर कुकर IED, 1 पाइप बम और भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक व हथियार सामग्री बरामद की।
अन्य खेल
नार्वे चेस : प्रज्ञानानंद ने रचा इतिहास, कार्लसन को दो बार हराकर जीता नॉर्वे चेस का ताज
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 20 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को दो बार मात देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत खेल जगत की कई हस्तियों ने बधाई दी है। कि यह जीत भारतीय शतरंज के स्वर्णिम दौर का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
खुलासा : सोशल मीडिया रील के बहाने निकले, रास्ते में बन गए झपटमार
कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र में रील और वीडियो शूट करने निकले युवकों के एक समूह ने एक महिला के गले में चमकदार हार देखकर उसे सोने का गहना समझकर झपटमारी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी : मां और बच्चों की नोकझोंक बनेगी मनोरंजन का नया डोज, आ रहा है ,मां है ना
शिल्पा शेट्टी नए फैमिली रियलिटी शो है ना साथ टीवी और ओटीटी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। 12 जून से जी5 हिंदी पर शुरू होने वाले इस शो में मां और बच्चों के रिश्तों को कॉमेडी, भावनाओं और मनोरंजन के साथ पेश किया जाएगा। शो में सुनीता आहूजा, टीना आहूजा, उर्वशी ढोलकिया, मनीषा रानी और अन्य कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे।
महासमुंद
बड़ा वार : 62.85 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर सलाखों के पीछे
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने रेहटीखोल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कटहल की खेप के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 125.700 किलोग्राम गांजा को जब्त किया। इस मामले में प्रयागराज निवासी दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
भारत
अंतरराष्ट्रीय संबंध : भारत और इंडोनेशिया ने रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर किया मंथन
नई दिल्ली में आयोजित 8वीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक में दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो ने कहा कि यह बैठक 2022 के बाद सहयोग की समीक्षा और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। दोनों देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और लंबित मुद्दों के समाधान पर सहमति जताई।
बलौदाबाज़ार
खुलासा : केशडबरी के सोलर प्लांट में चोरी करने वाले चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में
ग्राम केशडबरी स्थित सोलर पावर प्लांट में 4.5 लाख रुपये की केबल वायर चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक आरोपी को मौके पर पकड़ा गया था। आरोपियों ने चोरी की गई केबल से तांबा निकालकर कबाड़ी को बेचने और रकम आपस में बांटने की बात कबूल की है।
राजनीति
थमा नहीं घमासान : डीके शिवकुमार की ताजपोशी के बाद विभागों के बंटवारे पर रार, इस्तीफे के ड्रामे से हिली कांग्रेस
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर D. K. Shivakumar की ताजपोशी के बाद भी Indian National Congress की अंदरूनी कलह खत्म नहीं हुई है। विभागों के बंटवारे को लेकर असंतोष खुलकर सामने आया, जब वरिष्ठ नेता Ramalinga Reddy ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया। हालांकि आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया, लेकिन इस घटनाक्रम ने नई सरकार की स्थिरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सेहत
मानव यौनिकता : हार्मोन और आकर्षण का उद्दीपन
मानव यौनिकता पर हुई नई वैज्ञानिक रिसर्च में सामने आया है कि सेक्स ड्राइव (लिबिडो) और सेक्सुअल ओरिएंटेशन (यौन आकर्षण) दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार टेस्टोस्टेरोन समेत अन्य हार्मोन मुख्य रूप से यौन इच्छा को प्रभावित करते हैं, लेकिन वे किसी व्यक्ति का यौन आकर्षण या सेक्सुअल ओरिएंटेशन तय नहीं करते। वैज्ञानिकों का मानना है कि यौन आकर्षण आनुवंशिकी, मस्तिष्क के विकास, गर्भावस्था के दौरान होने वाले जैविक प्रभावों और पर्यावरणीय कारकों के जटिल संयोजन से विकसित होता है। यह अध्ययन हार्मोन और मानव यौनिकता को लेकर प्रचलित कई गलतफहमियों को चुनौती देता है।
बेमेतरा
अनोखी मिसाल : डीआईजी रामकृष्ण साहू ने पौधारोपण कर बांटा हरियाली का संदेश
बेमेतरा में डीआईजी रामकृष्ण साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।