ताज़ा खबरें
5166 समाचार
फिल्में
अनसुने हीरोज की कहानी : कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता का ट्रेलर रिलीज़
बॉलीवुड अभिनेत्री Kangana Ranaut की आगामी फिल्म Bharat Bhagya Vidhata का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान Cama and Albless Hospital में हुई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में कंगना एक स्टाफ नर्स की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने साथियों के साथ मिलकर आतंकियों के खतरे के बीच करीब 400 मरीजों की जान बचाने का प्रयास करती है।
सरकारी सूचना
खेत बचाओ अभियान : किसानों को वैज्ञानिक खेती और जैविक विकल्पों की दी जानकारी
कृषि विभाग द्वारा जिले में संचालित "खेत बचाओ अभियान" के तहत बसना एवं सरायपाली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नौगड़ी, जोगनीपाली, बालसी, भोथलडीह, सिरबोड़ा, चकरदा, बिरकोल, परसदा और कोटेनदरहा सहित कई गांवों में किसानों को टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती, हरी खाद के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी दी गई।
शेयर बाजार
दहला दलाल स्ट्रीट : सेंसेक्स 1,150+ अंक टूटा, कच्चे तेल में उबाल से IT शेयरों में भारी बिकवाली
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंताओं और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,157 अंक और निफ्टी 332 अंक तक टूट गए, हालांकि बाद में वैल्यू बाइंग से कुछ रिकवरी हुई।
विदेश
रूसी का चेकमेट : सुखोई Su-75 स्टील्थ फाइटर का प्रोटोटाइप तैयार, क्या भारत बनेगा इसका गेम-चेंजर पार्टनर?
रूस ने अपने दूसरे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-75 Checkmate के पहले फ्लाइंग प्रोटोटाइप के निर्माण की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वर्ष 2021 में पहली बार पेश किए गए इस विमान की परियोजना लंबे समय से देरी का सामना कर रही थी, लेकिन अब इसके पुर्जों और एडवांस सेंसरों का परीक्षण शुरू हो चुका है।
ऐप्स
AI ठगों की अब खैर नहीं : Google लाया क्रांतिकारी एंटी-फ्रॉड फीचर, फर्जी कॉल आते ही स्क्रीन पर चमकेगा खतरे का सिग्नल
गूगल ने एंड्रॉइड यूजर्स को ऑनलाइन फ्रॉड, स्पैम कॉल और AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम से बचाने के लिए अपने सुरक्षा फीचर्स को और मजबूत किया है। नए अपडेट के तहत "Phone by Google" ऐप में AI आधारित स्कैम डिटेक्शन और फर्जी कॉल पहचान तकनीक जोड़ी जा रही है।
दुर्ग संभाग
अंधेरे में विवाद : सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस परिसर में रहने वाले 40 वर्षीय नीलकंठ साहू का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सोमवार रात बिजली गुल होने के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद पड़ोसियों और चौकीदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ था, लेकिन रात में हाथापाई की भी बात सामने आई है।
सरकारी सूचना
प्रशासन अलर्ट : कल होगी प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 19 केंद्रों पर 4849 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जून को महासमुंद जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 4,849 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक होगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
कोरबा
सेंधमारी का अंत : 10 हजारी इनामी मास्टरमाइंड नवीन कश्यप समेत 3 दबोचे, अब तक 12 पहुंचे जेल
कोरबा जिले की दीपका पुलिस ने खदान क्षेत्रों में सक्रिय डीजल चोरी के बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके मास्टरमाइंड और 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नवीन कश्यप समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
सरकारी सूचना
CM हेल्पलाइन : शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर रहेगा फोकस
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही आम नागरिकों की शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण के लिए CM हेल्पलाइन 1076 शुरू करने जा रही है। इस संबंध में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को शिकायतों और आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण दल ने शिकायत पंजीयन, मॉनिटरिंग और समाधान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
रायपुर
बड़ी सौगात : 8 जून से सड़कों पर दौड़ेंगी नई सिटी बसें, मात्र ₹25 में सफर, जानें टाइमिंग और पूरा रूट
राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 8 जून से 8 नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। ये बसें टाटीबंध चौक, रेलवे स्टेशन, पचपेड़ी नाका और ISBT भाठागांव को जोड़ेंगी। यात्रियों को हर 15 से 20 मिनट में बस उपलब्ध होगी और टाटीबंध से रेलवे स्टेशन तक का किराया मात्र ₹25 रखा गया है।
गाइए और छा जाइए
महासमुंद में गूंजे सुर : गाइए और छा जाइए सिंगिंग शो का आगाज, 108 प्रतिभागी मैदान में
कीर्तिमान मीडिया का बहुप्रतीक्षित सिंगिंग टैलेंट शो ‘गाइए और छा जाइए’ का आरंभ आज 3 जून को हो चुका है। इस भव्य प्रतियोगिता को लेकर प्रदेशभर के प्रतिभागियों और संगीत प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 108 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।
शिक्षा
Supplementary Exam : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री का टाइम टेबल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई तक और 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में होंगी।