"नाबालिग" के लिए 274 परिणाम मिले
कोरबा
काल बन गई मशीन : कोरबा की ईंट फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मां की मौत से अनाथ हुआ मासूम, विधायक-ग्रामीणों के हंगामे के बाद मिला मुआवजा
कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एक राखड़ ईंट फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से 26 वर्षीय महिला मजदूर बिछनी बाई की दर्दनाक मौत हो गई। महिला लंबे समय बाद काम पर लौटी थी और चालू मशीन की सफाई के दौरान हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
छत्तीसगढ़
दिनदहाड़े वारदात : बेटे के सामने पिता पर चाकू से हमला, मोबाइल-नकदी लूटी, 3 आरोपी गिरफ्तार
आरंग थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बेटे के सामने युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना सोनपैरी भांठा के नहर पार मोखला मार्ग पर हुई थी, जहां बदमाशों ने युवक को रोककर हमला किया और लूटपाट कर फरार हो गए। पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग को पकड़कर उनके पास से चाकू, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद की है।
दुर्ग संभाग
रफ्तार का कहर : सिग्नल पर खड़े थे युवक, पीछे से आई मौत, दुर्ग हादसे ने झकझोरा
दुर्ग जिले के चंद्रामौर्या चौक पर तेज रफ्तार कार ने रेड सिग्नल पर खड़ी दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय नूर खान और रायपुर निवासी मनोहर की मौत हो गई, जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल होकर ICU में भर्ती है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार
महासमुंद जिले के बाघामूड़ा गांव में बीती रात तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन का घर जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 3:30 बजे हुई, जब बिजली मकान के किचन हिस्से पर गिरी और देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। परिवार के पांच सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में मकान, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और व्यापारिक स्टॉक सहित करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
दुर्ग
क्रूरता की हदें पार : दुर्ग में अवैध पशु परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बोलेरो समेत 5 मवेशी जब्त
दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन से 5 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने ग्राम पेण्ड्री चौक पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा, जिसमें मवेशियों को पैर बांधकर बेहद क्रूर तरीके से भरा गया था। मामले में मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी मुख्य आरोपी दुर्गेश घोरमारे को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
छत्तीसगढ़
कपड़ा फेरीवालों के भेष में हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने 378 किलो गांजा पकड़ा; 12 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर रेंज पुलिस ने गांजा तस्करों के नए शातिर तरीके का खुलासा करते हुए महासमुंद और धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। तस्कर कपड़ा फेरीवाले बनकर मोटरसाइकिलों में विशेष कम्पार्टमेंट बनाकर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 378 किलो गांजा, 10 बाइक और मोबाइल जब्त कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1.98 करोड़ रुपए आंकी गई है।
रायपुर संभाग
सुशासन तिहार में अव्यवस्था : बच्चों से बंटवाया गया नाश्ता और शरबत, आयोजन पर उठे सवाल
ग्राम पोखरा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ समाधान शिविर के दौरान नाबालिग बच्चे मंच के सामने लोगों को नाश्ता और शरबत परोसते नजर आए। कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, कलेक्टर सहित कई अधिकारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। घटना सामने आने के बाद आयोजन व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि पढ़ाई की उम्र में बच्चों से इस तरह काम कराना गलत है और यह सुशासन के दावों पर सवाल खड़ा करता है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन मामले में कार्रवाई करता है या नहीं।
देश
सावधान... इंस्टाग्राम पर इश्क और फिर करोड़ों की ठगी, अशोकनगर में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बन युवती से लूटे 1.30 करोड़
Ashoknagar में एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद संगठित गिरोह ने प्यार, ब्लैकमेलिंग और फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लगभग 1.30 करोड़ रुपये ठग लिए। करीब 5 साल पहले नाबालिग अवस्था में युवती की मुलाकात आदित्य सिंह तोमर से हुई। उसने शादी का झांसा देकर भरोसा जीता और अपने साथी के स्टूडियो में युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनवा लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे वसूले गए।
देश
वीडियो वायरल : जिला अस्पताल में बच्ची से सफाई, जिम्मेदार कर्मचारी पर सवाल
मुरैना जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक नाबालिग बालिका को परिसर में झाड़ू-पोंछा लगाते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक महिला सफाई कर्मचारी मोबाइल फोन चलाती नजर आ रही है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह आरोप लग रहे हैं कि अस्पताल में सफाई के नाम पर नाबालिग से काम कराया जा रहा था, जो बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन है। इस दृश्य ने लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है, और सोशल मीडिया पर जिम्मेदार कर्मचारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
सही दवा, शुद्ध आहार : ग्रामीण क्षेत्रों में तंबाकू नियंत्रण अभियान, स्कूलों के 100 गज दायरे में जांच
छत्तीसगढ़ शासन के “सही दवा, शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत महासमुंद जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से खाद्य एवं औषधि प्रकोष्ठ का गठन कर लगातार जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। कोटपा एक्ट 2003 के तहत बागबाहरा और महासमुंद ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों के 100 गज के दायरे में दुकानों का निरीक्षण किया गया। नियम उल्लंघन पर 30 चालान काटे गए तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त रोक, नाबालिगों को बिक्री न करने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से बचाव के निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़
तंबाकू पर सख्ती : तेंदुकोना में कोटपा एक्ट के तहत 14 चालान
तेंदुकोना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए 14 चालान काटे। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही है।
छत्तीसगढ़
हाईवे हॉरर : रिसदा बाईपास पर ट्रकों में तोड़फोड़ और ड्राइवरों से लूट, पुलिस ने 5 को दबोचा
बलौदाबाजार के रिसदा बाईपास पर तड़के करीब 5 बजे ओडिशा से आ रहे ट्रक चालकों को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रोककर लूटपाट और मारपीट की। विरोध करने पर चालकों को पीटा गया, पत्थरबाजी की गई और ट्रकों के शीशे व GPS सिस्टम तोड़ दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर 5 आरोपियों (3 युवक और 2 नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।