"भारतीय न्याय संहिता" के लिए 266 परिणाम मिले
देश
नोएडा में वेतन वृद्धि आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी के बाद कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, SIT जांच जारी
नोएडा की एक निजी कंपनी में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन कथित तौर पर हिंसक हो गया, जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएँ सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच शुरू की और पुलिस ने इसे संभावित साजिश से भी जोड़कर देखा। जांच में आदित्य आनंद उर्फ “रस्टी” को कथित मास्टरमाइंड बताया गया है, जिसे बाद में तमिलनाडु से गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई। फिलहाल SIT पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसमें और कौन लोग शामिल थे।
छत्तीसगढ़
घरेलू विवाद ने ली खौफनाक शक्ल: बेटे ने लकड़ी के औजार से पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दीझरिया में 16 अप्रैल 2026 को घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता पर लकड़ी के औजार से हमला कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
नौकरी का झांसा देकर युवती को यूपी ले जाकर महीनों बंधक बनाकर कराया गया काम, दो गिरफ्तार
महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 20 वर्षीय युवती को नौकरी और अच्छे वेतन का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाकर ईंट भट्ठे में कई महीनों तक बंधक बनाकर जबरन काम कराया और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना दी। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर घर लौटी और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
छत्तीसगढ़
सक्ती वेदांता प्लांट हादसा : चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 पर FIR, 20 मजदूरों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
सक्ती के वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मजदूरों की मौत के बाद चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। जांच में मशीनों के रखरखाव में लापरवाही सामने आई है, जबकि कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़
रायगढ़ में नकली सिगरेट पर बड़ी कार्रवाई, लाखों का माल जब्त, एक गिरफ्तार
रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र में पुलिस ने कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिगरेट का जखीरा जब्त किया। यह छापेमारी आईटीसी कंपनी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप था कि नामी ब्रांडों की नकल कर नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं।
गोपनीय जांच के दौरान सैंपल में गड़बड़ी मिलने के बाद पुलिस ने “महादेव पान मसाला” सेंटर और उसके गोदाम पर दबिश दी। वहां से गोल्ड फ्लेक और अन्य मिलते-जुलते नामों वाले नकली सिगरेट पैकेट बड़ी मात्रा में बरामद किए गए।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : 89 टन से अधिक स्क्रैप जब्त, 21 लाख रुपये का माल पकड़ा गया
रायगढ़ पुलिस ने पूंजीपथरा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़ (स्क्रैप) परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 ट्रकों और 1 लावारिस वाहन से कुल 89.28 टन कबाड़ जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है। सभी वाहनों से बिना वैध दस्तावेजों के स्क्रैप मिला। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। लावारिस ट्रक सहित सभी मामलों की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई संगठित अवैध नेटवर्क तो नहीं है।
छत्तीसगढ़
दोस्तों में विवाद बना जानलेवा: 43 वर्षीय शंभू निषाद की मौत, दो गिरफ्तार
दुर्ग जिले के ग्राम खाड़ा में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें 43 वर्षीय शंभू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। शंभू हाल ही में अहमदाबाद से गांव लौटा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
खारंग नदी हादसे के बाद प्रशासन सख्त : अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, ट्रैक्टर मालिक पर FIR
खारंग नदी में ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जांच में रेत उत्खनन की आशंका सामने आई है। ट्रैक्टर मालिक पर FIR दर्ज कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़
ऑपरेशन तलाश : नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, ओडिशा से गिरफ्तार
रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
छत्तीसगढ़
अवैध डीजल तस्करी का पर्दाफाश: तीन गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त
महासमुंद के पिथौरा थाना पुलिस ने ग्राम मेमरा में अवैध रूप से डीजल भंडारण और बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गरियाबंद
गरियाबंद में हीरा तस्करी पर शिकंजा: 8 हीरों के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 हीरे (करीब ₹4 लाख) और एक मोटरसाइकिल सहित कुल ₹4.50 लाख की संपत्ति जब्त की गई। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को कचना ध्रुवा मंदिर के पास पकड़ा गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
रायगढ़
गुंडागर्दी करने वालों युवकों की हुई गिरफ्तारी शराब भट्ठी के पास मारपीट का मामला
रायगढ़ में बड़पारा शराब भट्ठी के पास सत्यम सिदार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सत्यम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मनोज सिंह और उसके साथियों ने शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर उसे पकड़कर जमीन पर गिराया तथा हाथ-पांव से मारपीट की। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज सिंह और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।