"वन विभाग" के लिए 295 परिणाम मिले
बलौदाबाज़ार
हाथी का हमला : गांव में घुसा दंतैल हाथी, हमले में 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत
बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के ग्राम दोंद में दंतैल हाथी के हमले से 55 वर्षीय जहरु राम नेताम की मौत हो गई। हाथी पिछले कई दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र के आसपास घूम रहा था और रविवार रात गांव में पहुंच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विभाग ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी है।
नेचर कैंप : जंगल ट्रेकिंग से जैव विविधता तक, बारनवापारा कैंप में बच्चों ने जाना प्रकृति का महत्व
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बारनवापारा अभयारण्य के पास देवपुर में आयोजित समर नेचर कैंप में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के 65 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कैंप में बच्चों को जंगल ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग, वाइल्डलाइफ सफारी, टेंट कैंपिंग और जैव विविधता संरक्षण की जानकारी दी गई। विश्व जैव विविधता दिवस पर बच्चों को औषधीय पौधों और पारंपरिक वन ज्ञान से भी परिचित कराया गया।
रायपुर
जैव विविधता : बलौदाबाजार में पौधरोपण, चित्रकला और जनजागरूकता कार्यक्रमों से गूंजा वनांचल
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार जिले में वन विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न वन परिक्षेत्रों और बारनवापारा अभयारण्य में संगोष्ठी, पौधरोपण, चित्रकला प्रतियोगिता, सीड बॉल निर्माण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुए। डीएफओ धम्मशील गणवीर ने जैव विविधता को पर्यावरण संतुलन और मानव जीवन का आधार बताते हुए लोगों से प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।
कोरबा
भीषण गर्मी का कहर : कोरबा में हीट स्ट्रोक से 150 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। कोरबा जिले के पाली स्थित नौकोनिया तालाब के पास 150 से ज्यादा प्रवासी चमगादड़ों की हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। लगातार 43 से 46 डिग्री तापमान के कारण चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर रहे हैं।
राष्ट्रीय
बाघ का कोहराम : घर में सो रही महिला को उतारा मौत के घाट, बचाने आए पति-ससुर लहूलुहान, भड़के ग्रामीणों का वन टीम पर हमला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र स्थित खेरवा मोहल्ले में रविवार तड़के एक बाघ ने घर में घुसकर सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 48 वर्षीय फूलबाई की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे पति और ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
आग का कहर : तेंदूपत्ता गोदाम में भड़की भीषण आग, लाखों की वन उपज जलकर राख
मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से भरे कई बोरे जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गरियाबंद
तेंदुए का हमला : 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, इलाके में दहशत का माहौल
चट्टानपारा गांव में गुरुवार रात एक सात वर्षीय बालक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए को खदेड़कर उसे बचा लिया। इस हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
यात्रा
छत्तीसगढ़ यात्रा : धमतरी के वॉटर स्पोर्ट्स से लेकर वाइल्डलाइफ तक, वीकेंड पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें
धमतरी जिला इन दिनों छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। गैंगरेल बांध में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स, सीतानदी वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी, सिहावा हिल्स में महानदी का उद्गम स्थल और धार्मिक आस्था, माँ अंगारमोती मंदिर की आध्यात्मिक शांति तथा रुद्री के प्राकृतिक पिकनिक स्पॉट पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।
रायपुर
भीषण गर्मी का असर : सूंड से खुद पर पानी डालता दिखा हाथी, लोगों ने कहा- गर्मी से बेहाल है जंगल
भीषण गर्मी और जंगलों में सूखते जलस्रोतों के कारण छत्तीसगढ़ के रायगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में एक जंगली हाथी पानी की तलाश में गांव के पास पहुंच गया। हाथी का सूंड से खुद पर पानी डालकर नहाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उन्हें परेशान न करने की अपील की है।
रायपुर
विकास की रफ्तार तेज : बस्तर में सड़क-पुल निर्माण को रफ्तार, पीडब्ल्यूडी सचिव ने अफसरों-ठेकेदारों को दिए सख्त निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने कोंडागांव में बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश में संपर्क से कटने वाले गांवों के लिए बारहमासी सड़क और पुल निर्माण को प्राथमिकता देने, लंबित भुगतान जल्द जारी करने तथा लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।
रायगढ़
हाथी का आतंक : लकड़ी बीनने गए ग्रामीण को कुचला; इलाके में 135 हाथियों का डेरा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के कापू रेंज में एक जंगली हाथी ने 55 वर्षीय ग्रामीण मालिकराम बंजारा पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गए। वह जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे। अगले दिन उनका शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग के अनुसार, इलाके में एक अकेला हाथी लगातार घूम रहा था और संभवतः उसी ने हमला किया।
यात्रा
वाइल्डलाइफ का नया हब : 50 साल बाद लौटे काले हिरणों का कुनबा 200 के पार, बर्ड सर्वे 2026 में मिले कई दुर्लभ विदेशी मेहमान
छत्तीसगढ़ का बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य देश में वन्यजीव संरक्षण और रीवाइल्डिंग का सफल मॉडल बनकर उभरा है। 2018 में लाए गए 77 काले हिरणों की संख्या अब 200 से अधिक हो चुकी है, जिससे यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। हाल ही में हुए “बर्ड सर्वे 2026” में 202 पक्षी प्रजातियों की पहचान की गई, जिनमें Bar-headed Goose और Peregrine Falcon जैसे दुर्लभ प्रवासी पक्षी शामिल हैं।