Monday, 09 Nov 2026 भारत
"वन विभाग" के लिए 295 परिणाम मिले
बड़ा फैसला : सफारी का रोमांच अब महंगा, नई टिकट नीति से बढ़ा पर्यटकों का खर्च
रायपुर
बड़ा फैसला : सफारी का रोमांच अब महंगा, नई टिकट नीति से बढ़ा पर्यटकों का खर्च
नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में टिकट दरों में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। नई शुल्क नीति के तहत बच्चों, वयस्कों और विदेशी पर्यटकों के टिकट महंगे हो गए हैं। वन विभाग के अनुसार यह कदम सफारी के रखरखाव, वन्यजीव संरक्षण और बेहतर पर्यटक सुविधाओं के लिए उठाया गया है।
कीर्तिमान डेस्क 30 May 2026
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान
जगदलपुर (बस्तर)
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
कीर्तिमान डेस्क 28 May 2026
अग्निकांड : बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम जलकर खाक, प्रशासनिक कार्रवाई में DFO सस्पेंड
बीजापुर
अग्निकांड : बीजापुर में तेंदूपत्ता गोदाम जलकर खाक, प्रशासनिक कार्रवाई में DFO सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इटपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में 25 मई को लगी भीषण आग से लगभग 10 करोड़ रुपये तक के नुकसान का अनुमान है। आग में विभिन्न समितियों का संग्रहित तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2013 बैच के IFS अधिकारी और तत्कालीन बीजापुर DFO रमेश कुमार जांगड़े को सस्पेंड कर दिया है।
कीर्तिमान डेस्क 27 May 2026
जैव विविधता की झलक : समर कैंप के दौरान प्रकृति का अनोखा दृश्य, विशाल भारतीय गिलहरी ने खींचा ध्यान
रायपुर
जैव विविधता की झलक : समर कैंप के दौरान प्रकृति का अनोखा दृश्य, विशाल भारतीय गिलहरी ने खींचा ध्यान
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल अंतर्गत देवपुर जंगल में आयोजित देवपुर समर कैंप 2026 के दौरान दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी (जायंट मालाबार स्क्विरल) देखी गई। इस महत्वपूर्ण दृश्य से वन विभाग, प्रकृति प्रेमियों और विशेषज्ञों में उत्साह है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इसे राज्य की वन्यजीव संरक्षण नीतियों की सफलता बताया। यह खोज क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत मानी जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 27 May 2026
कुदरत का करिश्मा : कैमरे में कैद हुआ दूध जैसा सफेद दुर्लभ एल्बिनो हॉग डियर, CM भी हुए मुग्ध
मनोरंजन
कुदरत का करिश्मा : कैमरे में कैद हुआ दूध जैसा सफेद दुर्लभ एल्बिनो हॉग डियर, CM भी हुए मुग्ध
Kaziranga National Park से एक बेहद दुर्लभ और चौंका देने वाला दृश्य सामने आया है। यहां एक एल्बिनो हॉग डियर (सफेद पाढ़ा हिरण) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर भूरे रंग का दिखने वाला यह हिरण पूरी तरह सफेद नजर आया, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 27 May 2026
अतिक्रमण मामला : हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक से किया इनकार, याचिका खारिज, अगली सुनवाई 13 जुलाई को
बिलासपुर
अतिक्रमण मामला : हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक से किया इनकार, याचिका खारिज, अगली सुनवाई 13 जुलाई को
बिलासपुर हाई कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने सरगुजा के महामाया पहाड़ और डबरीपानी संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे को लेकर दायर अंतरिम राहत याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्व और वन विभाग द्वारा पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को तय की गई है।
कीर्तिमान डेस्क 27 May 2026
गर्मी का असर : भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे बंदर, ग्रामीण परेशान
रायपुर संभाग
गर्मी का असर : भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे बंदर, ग्रामीण परेशान
भीषण गर्मी के कारण जंगलों में पानी और भोजन की कमी हो गई है, जिससे बंदरों के झुंड रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं। गांवों में उनकी बढ़ती आवाजाही और उत्पात से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई घरों की क्यारियां, छतें और आंगन बंदरों की अस्थायी जगह बन गए हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
कीर्तिमान डेस्क 27 May 2026
स्वच्छ जल का संकेत : गरियाबंद के जंगलों में दिखे ऊदबिलाव, पर्यावरण संतुलन मजबूत
राज्य सरकार
स्वच्छ जल का संकेत : गरियाबंद के जंगलों में दिखे ऊदबिलाव, पर्यावरण संतुलन मजबूत
विश्व ऊदबिलाव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय उपलब्धि सामने आई है। कैमरा ट्रैप के माध्यम से ऊदबिलाव (ओटर) की प्रमाणिक उपस्थिति दर्ज की गई है, जिससे इस क्षेत्र के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के स्वस्थ और सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है।
कीर्तिमान डेस्क 27 May 2026
वन मंडल में हाहाकार : 17 दिनों में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, हाईटेक सर्विलांस और थर्मल ड्रोन से छावनी में बदला जंगल
रायगढ़
वन मंडल में हाहाकार : 17 दिनों में 3 हाथी शावकों की मौत से हड़कंप, हाईटेक सर्विलांस और थर्मल ड्रोन से छावनी में बदला जंगल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में 17 दिनों के भीतर तीन हाथी शावकों की रहस्यमयी मौत से वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। हाथियों की सुरक्षा के लिए 3 थर्मल ड्रोन, 8 ट्रैप कैमरे और 140 ट्रैकर्स तैनात किए गए हैं। विभाग पानी के तालाबों और डैमों को “डेथ ट्रैप” मानते हुए उनका सेफ्टी ऑडिट भी कर रहा है।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 27 May 2026
ममता की मर्मभेदी चीख : रायगढ़ के जंगलों में मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही हथिनी, झुंड के 39 हाथियों के क्रंदन से कांपा आसमान
रायगढ़
ममता की मर्मभेदी चीख : रायगढ़ के जंगलों में मृत बच्चे को सूंड से जगाती रही हथिनी, झुंड के 39 हाथियों के क्रंदन से कांपा आसमान
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन प्रभाग में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 39 हाथियों के झुंड में शामिल एक नवजात शावक गहरे तालाब में डूबकर मर गया। इसके बाद उसकी मां हथिनी पूरी रात और सुबह तक अपने मृत बच्चे के पास बैठी रही और उसे जगाने की कोशिश करती रही।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 27 May 2026
भीषण गर्मी का कहर : कांकेर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
कांकेर (उत्तर बस्तर)
भीषण गर्मी का कहर : कांकेर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखाई देने लगा है। कांकेर जिले के सरोना गांव में पिछले कुछ दिनों में 500 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई। विशेषज्ञ इसे हीट स्ट्रोक और लगातार बढ़ते तापमान का असर मान रहे हैं। इससे पहले कोरबा जिले में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
प्रकृति संरक्षण का संदेश : बलौदाबाजार वनमण्डल में जैव विविधता दिवस पर जनभागीदारी से सजे आयोजन
रायपुर
प्रकृति संरक्षण का संदेश : बलौदाबाजार वनमण्डल में जैव विविधता दिवस पर जनभागीदारी से सजे आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बलौदाबाजार वनमण्डल में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधरोपण, सीड बॉल निर्माण, चित्रकला प्रतियोगिता और शपथ ग्रहण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बलौदाबाजार वनमण्डल के वन क्षेत्रों और अभयारण्य में जैव विविधता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कीर्तिमान डेस्क 25 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें