Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एंटी-डोपिंग अभियान : रायपुर में क्रिकेटरों को डोपिंग से बचने के बताए गए तरीके, NADA ने किया जागरूक राम मंदिर चोरी केस : 15 हजार वेतन से करोड़ों की संपत्ति तक, संदिग्ध महेश की कुंडली खंगाल रही पुलिस छात्रों से मारपीट : शराब के लिए छात्रों से मांगते थे पैसे, भिलाई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा खुलासा : ट्रैक पर JCB बकेट रखकर कराई मालगाड़ी डिरेल, 10 आरोपी गिरफ्तार रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना
W 𝕏 f
होम बिलासपुर अतिक्रमण मामला : हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक से किया इ…
हाईकोर्ट
हाईकोर्ट
बिलासपुर

अतिक्रमण मामला : हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक से किया इनकार, याचिका खारिज, अगली सुनवाई 13 जुलाई को

बिलासपुर हाई कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने सरगुजा के महामाया पहाड़ और डबरीपानी संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे को लेकर दायर अंतरिम राहत याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्व और वन विभाग द्वारा पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को तय की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 May 2026, 01:20 PM
बिलासपुर

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की अवकाशकालीन बेंच ने सरगुजा जिले के महामाया पहाड़ और डबरीपानी संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे को लेकर दायर अंतरिम राहत आवेदन को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ताओं ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया।

 सरगुजा क्षेत्र के महामाया पहाड़ और डबरीपानी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में रशीदा खातून सहित अन्य लोगों पर कई वर्षों से अवैध रूप से मकान बनाकर कब्जा करने के आरोप हैं। राजस्व और वन विभाग की जांच के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की अंतिम नोटिस जारी की थी, जिसमें एक सप्ताह के भीतर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था।

याचिकाकर्ताओं की दलीलें 

याचिकाकर्ताओं की ओर से हाई कोर्ट में अर्जेंट हियरिंग के तहत कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। दलील में कहा गया कि उन्हें 17 मार्च 2026 को जारी नोटिस के आधार पर 7 दिनों के भीतर जमीन खाली करने का आदेश दिया गया है। यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रशासन पुलिस बल की मदद से कब्जा हटाने की कार्रवाई कर सकता है। याचिकाकर्ताओं के वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किल पिछले 15 से 20 वर्षों से उक्त भूमि पर रह रहे हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर द्वारा 25 जनवरी 2025 को पारित आदेश में उनके दस्तावेजों की उचित जांच नहीं की गई और उन्हें वन भूमि पर अधिकार साबित करने में असफल बताया गया।

अगली सुनवाई 13 जुलाई को तय

कोर्ट ने मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 13 जुलाई निर्धारित की है। अब आगे की कानूनी प्रक्रिया और विभागीय कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें