"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Pachmarhi Accident: बंदर से बैग बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, खाई में गिरकर ग्रुप लीडर की मौत
Pachmarhi Accident: प्रियदर्शिनी व्यू प्वाइंट पर बड़ा हादसा हो गया। नागपुर से 20 बच्चों के ग्रुप के साथ आए लीडर विजय नायक की बंदर से बैग बचाने की कोशिश में संतुलन बिगड़ने से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद पर्यटकों की सुरक्षा और व्यू प्वाइंट की कमजोर रेलिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बलौदाबाज़ार
Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान
Balodabazar News: धनतेरस के दिन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौt हो गई। मृतकों में पिता और उनके दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।
राष्ट्रीय
Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री
Express Fire: पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार को बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें अन्य डिब्बों तक पहुंचने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते फायर अलार्म बजने और ट्रेन रोकने से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया है। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
राष्ट्रीय
Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, GST अधिकारी समेत परिवार के 4 लोग घायल
Road Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में GST अधिकारी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार से करीब 55 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित अभिरक्षा में लिया है।
बलौदाबाज़ार
CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर
CG News: बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। नेहरू चौक इलाके में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से राकेश गुप्ता और उनके बेटे ईशान की मौत हो गई, जबकि पत्नी वर्षा गंभीर रूप से झुलस गईं।
राष्ट्रीय
NH 46 Dead Body: डिवाइडर पर मिला वन विभाग कर्मचारी का शव, परिजनों ने वनरक्षक पर लगाया हत्या का आरोप
NH 46 Dead Body: बुधनी में वन विभाग कर्मचारी तुकाराम भिलाला का शव नेशनल हाईवे-46 के डिवाइडर पर संदिग्ध हालत में मिला। परिजनों ने एक वनरक्षक पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कोरबा
Korba Road Accident: 24 घंटे के भीतर तीन भीषण दुर्घटनाएं, 5 लोगों की दर्दनाक मौत ने खड़े किए गंभीर सवाल
Korba Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। पिछले 24 घंटों में कुसमुंडा-गेवरा मार्ग और मोरगा क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार ट्रेलर और ट्रक शामिल बताए जा रहे हैं। लगातार हो रहे हादसों ने जिले में भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
महासमुंद
Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Road Accident: महासमुंद जिले के बिरकोनी गांव में चंडी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 60 वर्षीय मन्नू लाल मालेकर की जान चली गई। हादसा 19 अक्टूबर की रात हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बालोद
CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान
CG News: बालोद के लिमहाटोला गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़ी हाइवा में अचानक आग लग गई। गाड़ी के अंदर सो रहे ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
कोरबा
Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत
Road Accident: कोरबा के कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद बड़ा सड़क हादसा। सड़क पर गिरे दोनों वाहन सवार भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे एक युवती और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
राजनांदगांव
Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान
Road Accident: राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 26 वर्षीय बाइक सवार रवि कुमार की मौत हो गई, उनका साथी लोकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। लालबाग थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर
Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज
Road Accident: सूरजपुर के कुबेरपुर सड़क हादसे और आगजनी मामले में प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों पर प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर निलंबित। संभागायुक्त ने जांच रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई।