"हादसा" के लिए 748 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
रायपुर कचना में हादसा : शटरिंग के काम में लगे मजदूर की दम घुटने से मौत
रायपुर के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से 32 वर्षीय कारपेंटर की मौत हो गई। गुड्डू रवि 8 फीट गहरे गड्ढे में शटरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक मिट्टी का ढेर उस पर गिर गया और वह जिंदा दफन हो गया।
महासमुंद
हादसा : ओवरटेक के दौरान 2 की मौत
महासमुंद में बागबाहरा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब मृतक श्रवण धिवर और राहुल धिवर ओवरटेक कर रहे थे। घायल रॉबिन सायमन और राहुल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया।
रायपुर
हादसा: ILS हॉस्पिटल की चौथी मंजिल की छत गिरी, 4 से अधिक मरीज घायल
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित ILS हॉस्पिटल में शुक्रवार रात चौथी मंजिल की छत अचानक गिर गई, जिसमें 4 से अधिक मरीज घायल हुए। अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, घायलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर इलाज दिया गया। पुलिस और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण निर्माण दोष या पुराने ढांचे की कमजोरी माना जा रहा है। अस्पताल प्रशासन और विभागीय अधिकारी मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
रायपुर
डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट में लिफ्ट में लगी आग, कॉलोनीवासियों ने समय रहते रोका बड़ा हादसा
खमतराई थाना क्षेत्र के डॉल्फिन ज्वेलो अपार्टमेंट की लिफ्ट में शनिवार को अचानक आग लग गई। धुआं फैलते ही कॉलोनीवासियों और सिक्योरिटी गार्ड ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी हद तक नियंत्रित थी। कोई जनहानि नहीं हुई, केवल लिफ्ट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई।
देश
दर्दनाक हादसा: कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
नासिक के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हुआ,जब एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में गिर गई। इस दुर्घटना में डिंडोरी तालुका के दरगोड़े परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बिटांगीपाली के पास शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मुकेश ज्वेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रायपुर रेफर किया गया। दोनों बकरी खरीदने सरायपाली जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महासमुंद
सिंघनपुर NH-53 हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटे की मौके पर मौत
सिंघनपुर के पास नेशनल हाईवे-53 पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें कमलेश कलेत (19) और उनकी मां राधिका बाई (45) की मौत हो गई। कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी मां अस्पताल ले जाते समय घायल होने से दम तोड़ गईं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बाइक की किस्त जमा करने बसना जा रहे थे। कार हादसे के बाद सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकराई और चालक घायल हो गया। परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया।
महासमुंद
खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: 2 की मौत, कई घायल, मेंटेनेंस पर उठे सवाल
महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान रोपवे का केबल टूटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली झटके से नीचे आई, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। रोपवे का हाल ही में मेंटेनेंस हुआ था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
महासमुंद
खल्लारी रोपवे हादसा: 1 मौत, 17 घायल
01 की महिला की मौत सहित 17 घायल
राष्ट्रीय
Police Station Explosion: पुलिस चौकी में धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल, एटीएस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी
Police Station Explosion: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके में एक सब-इंस्पेक्टर और डिलीवरी बॉय घायल हो गए। ATS और फॉरेंसिक टीम विस्फोट के कारणों की जांच कर रही हैं।
राष्ट्रीय
Fire Incident: लेमा गार्डन के पास भीषण आग में 50 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
Fire Incident: जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित गाजी नगर मैदान में धनतेरस की रात भीषण आग लग गई। हादसे में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गईं और कई परिवारों का घरेलू सामान नष्ट हो गया। आग पर काबू पाने के लिए 12 से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाया गया। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बलौदाबाज़ार
Balodabazar News: बालकनी की ग्रिल में उतरा करंट, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
Balodabazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बालकनी की लोहे की ग्रिल में करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया। बिजली की चपेट में आने से पिता राकेश गुप्ता और उनके 24 वर्षीय बेटे ओम गुप्ता की जान चली गई। वहीं, उन्हें बचाने पहुंची मां वर्षा गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गईं। उनका इलाज रायपुर में जारी है।