Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम महासमुंद NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार…
हादसे मे क्षतिग्रस्त वाहन
हादसे मे क्षतिग्रस्त वाहन
महासमुंद

NH-53 पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम बिटांगीपाली के पास शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मुकेश ज्वेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज खान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें रायपुर रेफर किया गया। दोनों बकरी खरीदने सरायपाली जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 28 Mar 2026, 11:18 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
महासमुंद/बसना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 फोर लेन पर ग्राम बिटांगीपाली के समीप सत्कार ढाबा के सामने शुक्रवार तड़के लगभग 4:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बकरी लेने सरायपाली जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हृदयविदारक इस हादसे में एक व्यक्ति का कमर से नीचे का हिस्सा पिचक जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है। 
मोटरसाइकिल को कुचला 
थाना प्रभारी शरद दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसना निवासी फिरोज खान (45 वर्ष), पिता कमर खान, रायगढ़िया टेलर तथा मुकेश ज्वेल (52 वर्ष), पिता फूलचंद ज्वेल बकरी खरीदने-बेचने का कार्य करते हैं। शुक्रवार, 27 मार्च को तड़के लगभग 3:30 बजे दोनों सरायपाली बकरी खरीदने के लिए अपनी हीरो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 डी.जेड 8551 से निकले थे। बसना से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित सत्कार ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को कुचल दिया और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मुकेश ज्वेल का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल चला रहे फिरोज खान को गंभीर चोटें आई हैं।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज 
घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तत्काल डायल 112, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की 1033 एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मुकेश ज्वेल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फिरोज खान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु तत्काल रायपुर रेफर किया गया। बसना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
  • स्थान: राष्ट्रीय राजमार्ग 53, ग्राम बिटांगीपाली के पास सत्कार ढाबा के सामने
  • समय: शुक्रवार तड़के लगभग 4:00 बजे
पीड़ित:
  • मुकेश ज्वेल (52 वर्ष) — मौके पर ही मृत्यु
  • फिरोज खान (45 वर्ष) — गंभीर रूप से घायल

प्रशासनिक कार्रवाई:

  • डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
  • बसना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है
  • अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश जारी है
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें