"सोशल मीडिया" के लिए 929 परिणाम मिले
महासमुंद
पुलिस का नवा बिहान अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को किया जागरूक
महासमुंद पुलिस द्वारा जिलेभर में चलाए जा रहे “नवा बिहान” अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर लोगों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम और गौवंश तस्करी रोकने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जांजगीर-चांपा
स्कूल में टोटका करने वाली शिक्षिका निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सख्त
जांजगीर-चांपा जिले की काठापाली प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका गीता कुम्भकार को अंधविश्वास फैलाने और बच्चों को डराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। शिक्षिका की सोने की बाली गुम होने के बाद टोटका करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की। वहीं, निलंबन आदेश में घटना की तारीख गलत दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा में खाने के लिए अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर में चढ़ा युवक
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला में अंडा नहीं मिलने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, संबंधित राज्य को सौंपी जांच
दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जीरो FIR दर्ज की है। मामले की जांच में वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
जांजगीर-चांपा
न्यायिक रिमांड : स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, कलेक्टर के निर्देश पर हुई विभागीय जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
रायपुर
कुलगाम आतंकी हमले : सीएम साय ने जताया दुख, पीड़ितों को 20-20 लाख की सहायता का ऐलान
कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही नोडल अधिकारी नियुक्त कर पार्थिव शरीर लाने और सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
दुर्ग संभाग
पीछा करने से तंग आई युवती ने मनचले को सड़क पर चप्पलों से की धुनाई, वीडियो वायरल
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में देर रात एक युवती ने उसका पीछा कर रहे युवक को बीच सड़क पर रोककर थप्पड़ों और चप्पलों से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
फिल्में
टॉक्सिक ट्रेलर : 8 अगस्त को आएगी यश की फिल्म टॉक्सिक की पहली झलक, 26 अगस्त को होगी रिलीज
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
राजनांदगांव
सम्मान: प्रो. लवली शर्मा बनीं टॉप ग्रेड आर्टिस्ट, संगीत साधना को मिला राष्ट्रीय सम्मान
राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति एवं प्रसिद्ध सितार वादक प्रो. लवली शर्मा को दिल्ली आकाशवाणी ने प्रतिष्ठित टॉप ग्रेड आर्टिस्ट का दर्जा प्रदान किया है। वह यह सम्मान पाने वाली आगरा की पहली कलाकार बनी हैं। वर्षों की साधना, भारतीय शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान और विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व सांस्कृतिक विकास के लिए किए गए कार्यों ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है।
मुंगेली
मुंगेली के नेवासपुर स्कूल में जलभराव पर सियासत तेज, कलेक्टर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
मुंगेली के नेवासपुर माध्यमिक विद्यालय में बारिश के बाद हुए जलभराव और कीचड़ का मामला राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा, जबकि कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जांच के आदेश देते हुए BEO, प्रधान पाठक और संकुल समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
कारोबार
15 साल की शिक्षिका ने बेटे संग खड़ा किया 75 करोड़ का ब्रांड, ठेकुआ से लिखी सफलता की नई कहानी
बिहार की पूर्व शिक्षिका वीणा देवी ने बेटे समीर के साथ मिलकर पारंपरिक ठेकुआ को हेल्दी स्नैक ब्रांड MomsMade के रूप में स्थापित किया। आज कंपनी की वैल्यूएशन 75 करोड़ रुपये है, सालाना टर्नओवर 15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और यह 50 महिलाओं को रोजगार भी दे रही है।
शिक्षा
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल : गरियाबंद के सरकारी स्कूल में शराब पार्टी, वीडियो बना चर्चा का विषय
गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) में दो शिक्षकों के स्कूल कार्यालय में कथित रूप से शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है। घटना के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने और ड्रेस कोड का पालन न करने के भी आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही जा रही है।