ताज़ा खबरें
10428 समाचार
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
क्रिकेट
Delhi Premier League: जोंटी सिद्धू का तूफानी शतक, सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 72 रन से शानदार जीत
Delhi Premier League: जोंटी सिद्धू के तूफानी नाबाद 106 रन की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर में पुरानी दिल्ली 6 को 72 रन से हरा दिया।
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त
Ganja Smuggling: कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से मध्य प्रदेश गांजा ले जा रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8.920 किलो गांजा, बाइक और दो मोबाइल समेत कुल 5.26 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
शिक्षा
IIT BHU Non Teaching Recruitment: 55 पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक करें आवेदन
IIT BHU Non Teaching Recruitment: IIT BHU ने नॉन-टीचिंग के 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इसमें जूनियर सुपरिटेंडेंट, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट और जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर जैसे पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा
MP NCTE Admission: उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, देखें पूरा शेड्यूल
MP NCTE Admission: सत्र 2026-27 के NCTE पाठ्यक्रमों के द्वितीय अतिरिक्त चरण की काउंसलिंग की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। अभ्यर्थी अब 30 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग कर सकेंगे। मेरिट सूची 1 सितंबर और सीट आवंटन 2 सितंबर को होगा।
खेल
Neeraj Chopra Diamond League: टॉप-6 में किया क्वालिफाई, फाइनल में दिखेगा नीरज का जलवा
Neeraj Chopra Diamond League: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 12 अंकों के साथ डायमंड लीग फाइनल 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। नीरज ने इस सीजन सिर्फ दो क्वालिफाइंग मुकाबले खेले और पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रहे। डायमंड लीग फाइनल 4-5 सितंबर को ब्रुसेल्स में आयोजित होगा।
केंद्र सरकार
PM Modi Uzbekistan Visit: PM मोदी का दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरा आज से शुरू
PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। ताशकंद में राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के साथ रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, रक्षा और द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
रायपुर संभाग
Paddy Farming: बारिश और बदली से धान की फसल पर रोग का संकट, बढ़ी किसानों की चिंता
Paddy Farming: लगातार बारिश और धूप की कमी से धान की फसल पर रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। कई किसानों को दो से तीन बार बुवाई करने के साथ अतिरिक्त चलाई-निंदाई करनी पड़ी, जिससे खेती की लागत बढ़ गई। अब फसल में बीमारी के लक्षण दिखने से किसान चिंतित हैं। किसानों ने कृषि विभाग से प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर रोग की पहचान और उचित दवा की जानकारी देने की मांग की है।
राज्य सरकार
Animal Husbandry: पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह, धमतरी में 93 पशुपालकों को मिला KCC ऋण
Animal Husbandry: धमतरी जिले में पशुपालन को व्यवस्थित और लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच 93 पशुपालकों के 98.62 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत हुए हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने 82 पशुपालकों को 83.92 लाख रुपये से अधिक का ऋण दिया। KCC से पशुपालकों को चारा, दवा, टीकाकरण और पशु चिकित्सा जैसी जरूरतों के लिए समय पर पूंजी मिल रही है।
रायपुर संभाग
Raksha Bandhan: आरंग में रक्षाबंधन की धूम, भाई-बहनों के अटूट प्रेम से सजा पर्व
Raksha Bandhan: आरंग शहर सहित विकासखंड के गांवों में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। वर्षों बाद भाई-बहनों के मिलन से कई परिवारों में भावुक और खुशनुमा माहौल देखने को मिला।
क्रिकेट
Namibia vs South Africa T20: नामीबिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को हराकर कायम रखा अजेय रिकॉर्ड
Namibia vs South Africa T20: नामीबिया ने विंडहोक में खेले गए टी20 ट्राई-सीरीज के रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 163 रन बनाए, जिसके जवाब में डेवाल्ड ब्रेविस के 75 रन के बावजूद साउथ अफ्रीका लक्ष्य हासिल नहीं कर सका।
राज्य सरकार
surrendered Maoists: आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को बांधी राखी
surrendered Maoists: भानुप्रतापपुर के पुनर्वास केंद्र में आत्मसमर्पित माओवादियों ने DRG जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। कौशल प्रशिक्षण से राखी बनाने वाली शांति कवाची ने इसे नई जिंदगी और समाज की मुख्यधारा में लौटने का भावुक अनुभव बताया।