"एडवाइजरी" के लिए 44 परिणाम मिले
रायपुर
Ganesh Jhanki Raipur: आज शाम से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, शराब दुकानें रहेंगी बंद
Ganesh Jhanki Raipur: चल समारोह को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं। सोमवार शाम 4 बजे से रायपुर नगर निगम क्षेत्र समेत कुछ अन्य इलाकों की शराब दुकानें और बार बंद रहेंगे। वहीं शाम 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा।
राष्ट्रीय
Bank Strike Cancelled: 3 दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टली, IBA और यूनियनों में बनी सहमति
Bank Strike Cancelled: देशभर में सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। IBA और UFBU के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई। अब 5 डे वर्किंग की मांग पर विचार के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई जाएगी।
राष्ट्रीय
BRICS Summit 2026: दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 22 जगह डायवर्जन और 35 से ज्यादा सड़कों पर पाबंदी
BRICS Summit 2026 के दौरान दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। 22 जगह डायवर्जन और 35 से ज्यादा सड़कों पर यातायात नियंत्रित रहेगा।
कारोबार
Delhi Drug Control Department: दवाओं पर 80% तक छूट करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती
Delhi Drug Control Department: दवाओं पर भारी डिस्काउंट का दावा कर ग्राहकों को आकर्षित करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर अब कार्रवाई हो सकती है। दिल्ली ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने इस संबंध में केमिस्ट असोसिएशनों और मेडिकल स्टोर संचालकों को एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने दुकानों पर भारी छूट के दावे वाले बोर्ड, बैनर या विज्ञापन लगाने से बचने की चेतावनी दी है।
कारोबार
200 रुपए किलो पनीर सप्लाई पर सवाल, 420 रुपए लागत के बीच बढ़ी मिलावट की चिंता
दूध से एक किलो पनीर तैयार करने में करीब 420 रुपए तक का खर्च आने का अनुमान है। दूसरी ओर, होटलों और ढाबों को बड़े पैमाने पर करीब 200 रुपए ये किलो की दर से पनीर सप्लाई किए जाने की बात सामने आई है।बाजार में खुले तौर पर करीब 360 रुपए किलो में बिक रहे पनीर की कीमत को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
राष्ट्रीय
JPSC-JSSC विवाद : रांची में छात्रों का 17वें दिन विधानसभा घेराव की तैयारी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। 17 दिनों से जारी प्रदर्शन के तहत सोमवार को छात्र संगठनों ने विधानसभा महाघेराव का ऐलान किया है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विधानसभा क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू कर दी है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे भारी, 16 जिलों में भीषण गरज-चमक का अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी की गंभीर चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। अगले 3 घंटे में 16 जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, भीषण गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
राष्ट्रीय
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हादसा : वर्धा में कार-ट्रक की टक्कर से 6 लोगों की दर्दनाक मौत
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर वर्धा के पास कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।
राष्ट्रीय
देश में मानसून की स्थिति : 70% हिस्से में बादल छाए, 25 जुलाई तक भारी बारिश
इसरो की तस्वीरों के अनुसार देश के 70% हिस्से में मानसूनी बादल छाए हैं। यूपी और उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं, जबकि 25 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट है।
राष्ट्रीय
राजौरी में बाढ़: भारी बारिश और बादल फटने से मची तबाही, कई लोग फंसे
राजौरी में बाढ़ और बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बेला कॉलोनी में पानी भरने से कई गाड़ियां बह गईं और थन्ना मंडी में कई मजदूर फंस गए हैं।
राष्ट्रीय
मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण एचपीसीएल प्लांट से करीब 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। कलेक्टर ने लोगों को सिलेंडरों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
रायपुर
यातायात प्रभावित : सरोना फ्लाईओवर पर 6 ट्रैक्टरों से लदा ट्रेलर पलटा, 40 मिनट तक लगा जाम
रायपुर के सरोना फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह छह ट्रैक्टरों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दुर्ग-रायपुर मार्ग पर करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। क्रेन की मदद से ट्रेलर हटाने के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित है।