"एडवाइजरी" के लिए 44 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
बड़ा फैसला : 16 FDC दवाओं की बिक्री और निर्माण पर तत्काल रोक
केंद्र सरकार ने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दवाओं की प्रभावशीलता और सुरक्षा के समर्थन में पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले।
यात्रा
सूचना : मानसून की दस्तक के साथ कांगेर घाटी बंद, तीरथगढ़ जलप्रपात बना आकर्षण का केंद्र
मानसून के दौरान बढ़ते सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और कोटमसर गुफा को 1 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। लगातार बारिश, उफनते नाले और भूस्खलन की आशंका के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, प्रसिद्ध तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के लिए खुला रहेगा
राष्ट्रीय
अल-नीनो सक्रिय : मानसून पर बड़ा खतरा, भारत में सूखे जैसे हालात की आशंका
अल-नीनो के सक्रिय होने से भारत में मानसून के कमजोर और असमान रहने की आशंका बढ़ गई है। इससे खासकर मध्य, उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में बारिश की कमी या अनियमित वर्षा हो सकती है। इसका सीधा असर खरीफ फसलों जैसे धान, मक्का, सोयाबीन और कपास पर पड़ सकता है।
शिक्षा
स्कूल : हाहाकारी गर्मी के बीच कल से खुल रहे स्कूल, पालकों ने खोला मोर्चा
छत्तीसगढ़ में नौतपा बीत जाने के बाद भी सूर्य का प्रकोप थमा नहीं है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और दोपहर के समय जानलेवा लू चल रही है। इस असहनीय मौसम के बीच, राज्य सरकार के पूर्व-निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 16 जून (मंगलवार) से सभी सरकारी और निजी स्कूल खोले जा रहे हैं।
रायपुर
डिजिटल अरेस्ट कांड : 1.25 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 17 राज्यों में फैला था जाल
रायपुर पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.25 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली और कर्नाटक में कार्रवाई कर तीन मुख्य आरोपियों—आर्यन सिंह, जितेंद्र कुमार और राजदीप भाटिया—को गिरफ्तार किया।
खेल
IPL का महासंग्राम : विराट पर होंगी निगाहें, RCB-KKR मैच के लिए ट्रैफिक अलर्ट जारी
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को IPL 2025 के तहत RCB और KKR के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। विराट कोहली पर फैंस की खास नजर रहेगी, क्योंकि पिछले मैच में वे शून्य पर आउट हो गए थे। मैच को लेकर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है और कई सामान स्टेडियम में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। दूसरी ओर KKR टीम रायपुर पहुंचकर अभ्यास में जुट गई है, जहां रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।
छत्तीसगढ़
कुदरत के दो रंग : एक तरफ 45°C का टॉर्चर, दूसरी तरफ आंधी-बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है, जहां कई शहरों में तापमान 42°C से 45°C तक पहुंच गया है। बिलासपुर सबसे गर्म (44.4°C) रहा और रायपुर में भी अत्यधिक गर्मी की स्थिति है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर अगले 48 घंटों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक लू का असर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़
शक्ति प्रदर्शन : भाजपा की रैल से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित, कई मार्गों पर आवागमन बाधित
रायपुर में भाजपा द्वारा एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसके चलते शहर में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा और पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।