"ऑनलाइन प्लेटफॉर्म" के लिए 27 परिणाम मिले
खेल
रायपुर में IPL : मिनटों में बिके टिकट, कालाबाजारी ने बढ़ाई मुश्किलें
रायपुर में आईपीएल 2026 के दो मुकाबलों को लेकर जबरदस्त उत्साह है। 10 मई को MI vs RCB और 13 मई को RCB vs KKR मैच खेला जाएगा। पहले मैच के टिकट मिनटों में सोल्ड आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच के टिकटों की मांग अपेक्षाकृत कम है। भारी डिमांड के बीच टिकटों की कालाबाजारी भी तेज हो गई है, जहां दाम कई गुना बढ़ाकर बेचे जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम रायपुर पहुंच चुकी है, वहीं RCB 9 मई को विराट कोहली के साथ पहुंचेगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
ग्लैमर
Met Gala 2026 : तीन करोड़ की टिकट वाली ‘फैशन की सबसे बड़ी रात’ सितारे क्यों आते हैं मुफ्त में, कब और कहां देखें लाइव
न्यूयॉर्क में होने वाला Met Gala 2026 4 मई को आयोजित होगा, जिसे भारत में 5 मई को देखा जा सकेगा। करोड़ों की टिकट के बावजूद सितारे मुफ्त में शामिल होते हैं। इस बार ‘Fashion is Art’ थीम पर आधारित इवेंट में बियॉन्से, निकोल किडमैन और वीनस विलियम्स बतौर होस्ट नजर आएंगे।
बड़ी कार्रवाई: जामुल में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, गांजा और शराब बरामद
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनिन्दर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा संचालन से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल, बैंकिंग सामग्री के साथ 4.65 किलो गांजा और 35 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी ‘BETBHAI 9’ प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़कर सट्टा नेटवर्क चला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।