"ट्रेलर रिलीज" के लिए 46 परिणाम मिले
ओटीटी
Gandhari Trailer : बेटी को बचाने के लिए दुश्मनों से भिड़ीं तापसी पन्नू, गांधारी का ट्रेलर जबरदस्त
Gandhari Trailer: तापसी पन्नू की फिल्म गांधारी का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह एक ऐसी मां के किरदार में हैं, जो लापता बेटी को खोजने के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। एक्शन, इमोशन और बदले से भरपूर यह फिल्म 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
फिल्में
Mahakali teaser: शुक्राचार्य के खतरनाक अवतार में Akshaye Khanna, मां महाकाली की झलक ने बढ़ाया रोमांच
Mahakali teaser: फिल्म महाकाली का प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय खन्ना दैत्य गुरु शुक्राचार्य के खतरनाक अवतार में नजर आए। वहीं, भूमि शेट्टी की मां महाकाली के रूप में झलक ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्में
रामायणम् की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट, ओवरसीज में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को आएगी फिल्म
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म विदेशों में 6 नवंबर और भारत में दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्में
टॉक्सिक ट्रेलर : 8 अगस्त को आएगी यश की फिल्म टॉक्सिक की पहली झलक, 26 अगस्त को होगी रिलीज
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर 8 अगस्त 2026 को रिलीज होगा। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर इसकी घोषणा की है। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्में
बंटवारा 1947 ट्रेलर : रिश्तों, दर्द और इंसानियत की कहानी लेकर आए सनी देओल
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बंटवारा 1947 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दर्द और मानवीय संघर्षों को पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्में
रामायण ट्रेलर का पहला रिव्यू आया सामने, रणबीर के राम और यश के रावण की जमकर तारीफ
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का पहला रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने 4 मिनट के ट्रेलर को शानदार बताते हुए इसके विजुअल्स, VFX और कलाकारों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने रणबीर कपूर के राम और यश के रावण किरदार को प्रभावशाली बताया।
ओटीटी
ट्रेलर आउट : ग्राम चिकित्सालय 2 का प्राइम वीडियो पर मचेगा धुम, निरहुआ की एंट्री से बदला खेल!
ग्रामीण भारत की सादगी और हास्य से भरपूर वेब सीरीज Gram Chikitsalaya Season 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में डॉ. प्रभात के रूप में Amol Parashar एक बार फिर भठकंडी गांव के जर्जर स्वास्थ्य केंद्र को "आदर्श पीएचसी" बनाने के मिशन पर नजर आते हैं।
फिल्में
मां इंटी बंगारम ट्रेलर : समंथा रूथ प्रभु का दमदार एक्शन अवतार
साउथ स्टार समंथा रूथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म मां इंटी बंगारम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में समंथा एक पारंपरिक परिवार की बहू के रूप में नजर आती हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट आने के बाद वह अपने परिवार की रक्षा के लिए खतरनाक दुश्मनों से भिड़ती दिखाई देती हैं। फिल्म में उनके दमदार एक्शन सीन्स और रहस्यमयी किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
फिल्में
धमाल 4 के ट्रेलर : इमैजिका में होगा बड़ा कार्यक्रम , पूरी स्टारकास्ट रहेगी मौजूद
धमाल 4 का ट्रेलर 12 जून को रिलीज होगा। इसके लिए मुंबई के इमैजिका पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां 60 फीट लंबे पोस्टर का अनावरण किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के साथ कई नए कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी : मां और बच्चों की नोकझोंक बनेगी मनोरंजन का नया डोज, आ रहा है ,मां है ना
शिल्पा शेट्टी नए फैमिली रियलिटी शो है ना साथ टीवी और ओटीटी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। 12 जून से जी5 हिंदी पर शुरू होने वाले इस शो में मां और बच्चों के रिश्तों को कॉमेडी, भावनाओं और मनोरंजन के साथ पेश किया जाएगा। शो में सुनीता आहूजा, टीना आहूजा, उर्वशी ढोलकिया, मनीषा रानी और अन्य कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे।
फिल्में
ठुकरा के मेरा प्यार 2 : प्यार, सत्ता और विश्वासघात का नया अध्याय, रिलीज हुआ ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यारके दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। संचिता बसु और धवल ठाकुर एक बार फिर शानविका चौहान और कुलदीप कुमार के किरदारों में नजर आएंगे। इस बार कहानी प्यार, अपराधबोध, बदले, सत्ता और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है। ट्रेलर में भावनात्मक संघर्ष, जटिल रिश्तों और कई अप्रत्याशित मोड़ों की झलक मिलती है। पहले सीजन की सफलता के बाद दर्शकों को दूसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं। यह चर्चित वेब सीरीज 19 जून 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
ओटीटी
राख ट्रेलर : एक ऐसा अपराध जिसने तोड़ दिया पूरे देश का भरोसा, जून में होगी रिलीज
अली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी अभिनीत क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 1970 के दशक की दिल्ली पर आधारित यह कहानी दो बच्चों के अपहरण और एक भयावह अपराध की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाए गए घटनाक्रम कुख्यात रंगा-बिल्ला कांड की याद दिलाते हैं, हालांकि निर्माताओं ने इसे काल्पनिक कहानी बताया है। सस्पेंस, इमोशन और रहस्य से भरपूर यह सीरीज जून 2026 में प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।