"श्रद्धालुओं की भीड़" के लिए 26 परिणाम मिले
धर्म
चार महापुराण कथा : महोत्सव में माता दुर्गा के दिव्य स्वरूपों का हुआ भावपूर्ण वर्णन
रायपुर के लाखे नगर स्थित श्री राम मंदिर परिसर में चल रहे 35 दिवसीय “चार महापुराण कथा महोत्सव” के तीसरे दिन श्रीमद् देवी भागवत कथा में माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और उनकी महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक ने आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, करुणा और धर्म रक्षा का प्रतीक बताते हुए उनके नौ स्वरूपों का आध्यात्मिक महत्व समझाया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा मंदिर परिसर भक्ति, भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है।
धर्म
अंबिकापुर : दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्री विद्याधर त्रिपाठी जी के मुखारबिंद से गूंज रही आध्यात्मिक वाणी
अंबिकापुर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है, जिसमें सुप्रसिद्ध कथा वाचक विद्याधर त्रिपाठी जी के मुखारबिंद से दिव्य प्रवचन हो रहे हैं। 10 से 16 मई 2026 तक चलने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। पूरा अंबिकापुर भक्ति और आध्यात्मिकता के माहौल में डूबा हुआ है, जहां श्रीकृष्ण लीला, धर्म और कर्म के संदेशों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।