"साइबर सुरक्षा" के लिए 44 परिणाम मिले
कारोबार
साइबर अटैक : टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का डेटा डार्क वेब पर लीक
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स एक बड़े साइबर हमले का शिकार हुई है, जिसमें 2 लाख से अधिक फाइलें और करीब 630GB डेटा डार्क वेब पर लीक होने का दावा किया गया है। लीक डेटा में एपल और टेस्ला से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, डिजाइन फाइलें और कर्मचारियों की संवेदनशील जानकारी शामिल होने की बात सामने आई है।
राष्ट्रीय
भारत-चीन : नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के NSA की बैठक आज से, क्या अजित डोभाल के सामने झुकेगा चीन?
भारत की मेजबानी में सोमवार से BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और उच्च प्रतिनिधियों की 16वीं बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय इस अहम बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval करेंगे। आधिकारिक तौर पर बैठक का फोकस आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और नई तकनीकों के दुरुपयोग जैसी वैश्विक चुनौतियों पर रहेगा, लेकिन सबसे अधिक ध्यान भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर होगा।
अंबिकापुर (सरगुजा)
जागरूकता अभियान : नुक्कड़ नाटक से दिया ठगी से बचाव का संदेश
सरगुजा पुलिस द्वारा अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में विशेष साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हुए इस अभियान में साइबर सेल, पुलिस मितान और वॉलंटियर्स ने नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद और जागरूकता गतिविधियों के जरिए लोगों को ऑनलाइन ठगी, UPI-OTP फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी और साइबर बुलिंग से बचाव की जानकारी दी।
विदेश
भारत की रक्षा तकनीक : ग्रीस का भरोसा, तुर्की को सताने लगी नई चुनौती
ग्रीस द्वारा भारतीय लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों और उन्नत रक्षा प्रणालियों में रुचि दिखाने संबंधी रिपोर्टों ने तुर्की की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रीस भारत के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि तुर्की इसे क्षेत्रीय शक्ति संतुलन के लिए चुनौती के रूप में देख रहा है।
विदेश
युद्धकाल बना अवसर : इजरायल के रक्षा उद्योग ने रचा नया इतिहास
इजरायल का रक्षा निर्यात वर्ष 2025 में 19 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। इसके साथ ही देश ने लगातार पांचवें वर्ष रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। इस बढ़ोतरी में मिसाइल, रॉकेट और एयर डिफेंस सिस्टम की सबसे बड़ी भूमिका रही। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब इजरायल गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह, यमन में हूती विद्रोहियों और क्षेत्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े सुरक्षा तनावों का सामना कर रहा है।
बिलासपुर
विवाद : परीक्षा गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल में साइबर सेंधमारी की आशंका से हड़कंप मच गया है। परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसे सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
रक्षा
ऑपरेशन सिंदूर : अभी खत्म नहीं, सेना अगले युद्ध की तैयारी में जुटी, जनरल उपेंद्र द्विवेदी
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर को पूरी तरह समाप्त नहीं माना जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान स्थिति एक अस्थायी युद्धविराम जैसी है और भारतीय सेना भविष्य की चुनौतियों के लिए लगातार तैयारी कर रही है। सेना प्रमुख ने कहा कि आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की एकजुटता और तीनों सेनाओं के समन्वय से जीते जाते हैं।
राज्य सरकार
कार्यशाला : छत्तीसगढ़ में मजबूत होगा डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CHiPS और NeGD के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राज्य स्तरीय डिजिटल इंडिया परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ‘डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) अधिनियम, 2023’ के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी डिजिटल सेवाओं में डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करना रहा।
विदेश
भारत-अमेरिका संबंध : भारत की क्षमता को पहचानते हैं,राजदूत सर्जियो गोर ने मजबूत साझेदारी पर जोर
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका भारत को दुनिया के प्रमुख शक्ति केंद्रों में से एक मानता है और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करना चाहता है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, क्रिटिकल मिनरल्स, व्यापार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्रों में साझा हितों पर जोर देते हुए भारत को एक भरोसेमंद साझेदार बताया।
विदेश
QUAD की रणनीति : प्रशांत महासागर में मजबूत होगी सैन्य और समुद्री मौजूदगी
ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका समेत QUAD देशों ने फिजी में एक रणनीतिक बंदरगाह विकसित करने पर सहमति जताई है। इस कदम को प्रशांत महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। नई दिल्ली में हुई QUAD विदेश मंत्रियों की बैठक में यह घोषणा की गई, जिसमें एस. जयशंकर, मार्को रूबियो , पेनी वोंग और तोशिमित्सु मोतेगी शामिल रहे। विशेषज्ञों के अनुसार फिजी में बंदरगाह बनने से QUAD देशों की समुद्री निगरानी, लॉजिस्टिक क्षमता और रणनीतिक उपस्थिति मजबूत होगी। इसे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन को काउंटर करने की दिशा में बड़ा भू-राजनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे भारत की समुद्री और रणनीतिक ताकत भी बढ़ेगी।
विदेश
ऑपरेशन सिंदूर : भारत की बढ़ती सैन्य ताकत से चिंतित पाकिस्तान, नई रक्षा नीति पर मंथन शुरू
भारत द्वारा पिछले साल चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” और उसके बाद हुए चार दिन के सैन्य संघर्ष के बाद पाकिस्तान में भारत की सैन्य ताकत को लेकर चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वहां के रक्षा विशेषज्ञों ने सरकार और सेना को चेतावनी दी है कि भारत की आधुनिक युद्ध रणनीति, एयर स्ट्राइक क्षमता और नई सैन्य तकनीकों को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों ने पाकिस्तान को ड्रोन वॉरफेयर, साइबर सुरक्षा और एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि बदलते युद्ध के दौर में केवल पारंपरिक सैन्य रणनीतियां पर्याप्त नहीं होंगी।
तकनीक
सावधान : भारत में फैला Cockroach Janta Party और Oggy Janta Party नाम का खतरनाक Android वायरस, खाली हो सकता है बैंक खाता!
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ‘Cockroach Janta Party’ और ‘Oggy Janta Party’ ट्रेंड का फायदा अब साइबर अपराधी उठा रहे हैं। साइबर सुरक्षा फर्मों ने चेतावनी दी है कि ‘Cockroach Janta Party.apk’ नाम का एंड्रॉइड ऐप असल में खतरनाक स्पाइवेयर और बैंकिंग मैलवेयर है।