"सुसाइड नोट" के लिए 31 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
बीजापुर में प्रधानाध्यापक आत्महत्या मामला : ठेकेदार गिरफ्तार, स्कूल भवन भुगतान विवाद बना तनाव की वजह
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पालनार स्कूल के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने ठेकेदार देवाशीष मंडल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि स्कूल भवन निर्माण कार्य के बकाया भुगतान को लेकर दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते शिक्षक ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी।
देश
खामोश चीख : सुसाइट के पहले प्रियांशु ने लिखा, भगवान किसी को ऐसे पिता न दे!
25 साल की एक चुप्पी की कीमत प्रियांशु की कहानी हर घर के लिए चेतावनी : कानपुर के 25 वर्षीय प्रियांशु श्रीवास्तव की आत्महत्या कोई साधारण खबर नहीं है। यह एक ऐसी खामोश चीख है, जो हर उस घर तक पहुंचनी चाहिए जहां अनुशासन के नाम पर डर, और प्यार की जगह नियंत्रण ने ले ली है। अपने सुसाइड नोट में प्रियांशु ने जो लिखा कि भगवान किसी को ऐसे पिता न दे, वह एक वाक्य नहीं, उस लंबे मानसिक संघर्ष का प्रमाण है जिसे शायद वह वर्षों से अकेले झेल रहा था।
छत्तीसगढ़
प्यार का दर्दनाक अंत, बंद कमरे में फंदे से लटका मिला प्रेमी जोड़ा
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के जंगलपुर गांव में रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) नामक विवाहित जोड़े के शव उनके घर में फंदे से लटके मिले। दोनों पहले अपने-अपने परिवार छोड़कर करीब 4 साल पहले साथ रहने लगे थे और हाल ही में गांव लौटकर अलग घर में रह रहे थे। 19 अप्रैल की सुबह रामलाल के पिता ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया और खिड़की से झांकने पर दोनों के शव मिले। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी और पारिवारिक-सामाजिक तनाव को संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने नस काटकर की आत्महत्या, कमरे में मिला खून से लथपथ शव
जगदलपुर में BPCL कर्मचारी अतुल शर्मा (28) ने कलाई की नस काटकर आत्महत्या कर ली। 2-3 दिन से बंद कमरे से बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारी है।
दुर्ग संभाग
अत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पहले ही जेल में
दुर्ग जिला के सुपेला थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोनिया गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में राजू पाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
दुर्ग
दुर्ग में 21 वर्षीय युवक ने BSNL टावर से कूदकर की आत्महत्या, सुबह टावर के नीचे मिला शव
दुर्ग के नंदिनी नगर में 21 वर्षीय युवक आकाश चंद्रिकापुरे ने BSNL टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस कारणों की जांच कर रही है।
दुर्ग
भिलाई में एक दिन में दो छात्रों की खुदकुशी : 11वीं की छात्रा ने लिखा- अब कभी परेशान नहीं करूंगी, BCA छात्र ने भी फांसी लगाई
भिलाई में शनिवार को दो अलग-अलग जगहों पर 11वीं की छात्रा और बीसीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी, जबकि छात्र के मामले में कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।