"कानूनी कार्रवाई" के लिए 529 परिणाम मिले
रायपुर
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।
अंबिकापुर (सरगुजा)
माफियाओं की दबंगई : सरकारी वाहन रोककर आरक्षक से मारपीट, जब्त ट्रक छुड़ाया
अंबिकापुर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई कर रही खनिज विभाग की टीम पर कथित रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। आरोपियों ने विभाग के आरक्षक से मारपीट कर जब्त रेत वाहन को छुड़ाकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट
अयोध्या के राम मंदिर में कथित चंदा अनियमितता मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में संदिग्ध कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई, नए सिरे से एफआईआर दर्ज करने और पिछले पांच वर्षों के चढ़ावे का विस्तृत ऑडिट कराने जैसी सिफारिशें की गई हैं।
महासमुंद
खुलासा : बिजली चोरी कर वारदात को दिया अंजाम, हरे-भरे पेड़ों पर चली कटर मशीन
महासमुंद जिले के ग्राम भलेसर में अज्ञात बदमाशों ने मुख्य बिजली लाइन से अवैध कनेक्शन (कटिया) जोड़कर बिजली चोरी की और कटर मशीन से किसान की निजी जमीन पर लगे कीमती पेड़ों को काटकर लकड़ी लेकर फरार हो गए।
दुर्ग
पुरानी दुश्मनी : वैशाली नगर में देर रात चाकूबाजी, युवक गंभीर रूप से घायल
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय अन्नू यादव पर देर रात चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अन्नू को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता मुकेश कुमार की ओर से दाखिल की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की खंडपीठ के समक्ष इस केस पर तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई है।
कोरबा
हमला या हादसा : डॉक्टर को टक्कर मारने के बाद कुचलने की कोशिश का आरोप
कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में हिट एंड रन की घटना में जिला अस्पताल के एमबीबीएस सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी दो पसलियां और अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि टक्कर के बाद नाबालिग चालक ने उन पर दोबारा वाहन चढ़ाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने खेत की ओर भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
सड़क हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से उजड़ गई जिंदगी, युवक की मौके पर मौत
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में आमापाली के पास हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
राष्ट्रीय
दर्दनाक मंजर : छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप और ट्रक के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
देश
री-NEET EXAM : अंडरगारमेंट्स में छिपा रखा था मोबाइल और प्रश्न पत्र
वाराणसी में आयोजित री-NEET-UG परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच में पकड़ लिया गया। उसके अंडरगारमेंट्स से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पुराना NEET प्रश्नपत्र और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सॉल्वर गैंग या नकल नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
सनसनी : भिलाई छात्रावास में छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
भिलाई के सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास में रहने वाले 19 वर्षीय बीएससी छात्र निखिल पौसार्य का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह देर तक बाहर नहीं आने पर छात्रों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है।