"छत्तीसगढ़" के लिए 3415 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
AI शिक्षा से बदलेगा छत्तीसगढ़ : 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा ट्रेनिंग, रायपुर से शुरू होगा बड़ा अभियान
छत्तीसगढ़ में AI आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’ की शुरुआत रायपुर से करने की घोषणा की है। गूगल इंडिया के सहयोग से शुरू इस पहल के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को AI प्रशिक्षण और सर्टिफिकेशन दिया जाएगा। पहले चरण में 200 शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा और बाद में इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा, जिससे शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक-सक्षम बनाया जा सके।
छत्तीसगढ़
CG Govt Training Rule 3 : छत्तीसगढ़ में अफसर-कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू
छत्तीसगढ़ सरकार ने मिशन कर्मयोगी के तहत iGOT प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी है। अफसरों और कर्मचारियों को कम से कम 3 कोर्स पूरे करने होंगे, जिनमें AI कोर्स भी शामिल है। अप्रैल महीने की सैलरी निकालने के लिए ये कोर्स जरूरी होंगे। साथ ही, 2026-27 से APAR में भी इसे जोड़ा जाएगा, जिससे प्रमोशन और मूल्यांकन पर असर पड़ेगा।
छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी : छत्तीसगढ़ और ओडिशा में NH-53 बना तस्करी का हॉट कॉरिडोर, महासमुंद के सिंघोडा में बड़ा जखीरा पकड़ाया
महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 312 किलो से अधिक गांजा जब्त कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती है, जिसमें ओडिशा से देश के महानगरों तक मादक पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में तेंदुलकर परिवार : अचानकमार टाइगर रिजर्व में अचानक पहुंचीं सचिन की पत्नी और बेटियों ने जंगलों की नमी में घुली संवेदनाओं को किया महसूस
सचिन के परिवार का छत्तीसगढ़ दौरा एक औपचारिक कार्यक्रम से कहीं आगे जाकर मानवीय संवेदनाओं का जीवंत उदाहरण बन गया। दो दिनों तक चला यह प्रवास पूरी तरह गोपनीय रखा गया, लेकिन इसकी सादगी और आत्मीयता ने इसे विशेष बना दिया। अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक तेंदुलकर ने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा किया और वहां के जनजीवन को करीब से समझा।
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए राहत, 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पिछले दिनों रद्द हुई 12 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें फिर से बहाल कर दी गई हैं। रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ के यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। बहाल ट्रेनों में रायगढ़–बिलासपुर, बिलासपुर–रायगढ़, गेवरारोड–रायपुर, कोरबा–रायपुर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। इसके साथ ही पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस भी अपने पुराने समयानुसार चालू कर दी गई है। अब सभी ट्रेनें समय से चलेंगी, जिससे यात्रियों को नियमित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़
WEATHER : छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम रहेगा सक्रिय, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन मौसम सक्रिय रहेगा। प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) और आंधी-तूफान की संभावना है। तापमान में अगले तीन दिनों तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2–3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान दर्ज हुए। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। ओडिशा में साइक्लोन सर्कुलेशन और बंगाल से तमिलनाडु तक फैली ट्रफ लाइन के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अन्य
जग्गी हत्याकांड : सियासत, न्याय और समय की लंबी लड़ाई का निर्णायक मोड़, फैसले ने फिर गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति
छत्तीसगढ़ के विस्तृत फैसले ने यह स्पष्ट किया कि समान साक्ष्यों के आधार पर किसी एक आरोपी को अलग राहत देना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस टिप्पणी ने मामले की दिशा तय करने के साथ ही न्यायिक दृष्टिकोण को भी साफ किया। करीब 78 पन्नों के आदेश में अदालत ने यह स्थापित किया कि साजिश के तानेबाने में आरोपी की भूमिका निर्णायक रही। इसी आधार पर सजा सुनाते हुए अदालत ने यह भी संदेश दिया कि लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया अंततः साक्ष्यों के आधार पर ही निष्कर्ष तक पहुंचती है।
एवरेस्ट फतह की राह पर छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी ढेरों शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने काठमांडू के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें रायपुर में मुलाकात कर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके साहसिक प्रयास की सराहना की।
कीर्तिमान अतिथि
छत्तीसगढ़ में मधुमेह : डायबिटीज एक्सपर्ट डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने अनियमित दिनचर्या और पीने के पानी की शुद्धता पर की चर्चा
डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, असंतुलित खानपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मधुमेह के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने इस प्रवृत्ति को समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा कि यदि समय रहते जीवनशैली में आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन, मेजबान छत्तीसगढ़ नौवें स्थान पर
कर्नाटक ने 23 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ओडिशा और झारखंड क्रमशः 21 और 16 स्वर्ण के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे, पश्चिम बंगाल ने फाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से हराकर पुरुष फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता, झारखंड ने अंतिम दिन महिला रिकर्व व्यक्तिगत और पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
खेल
फुटबॉल में छत्तीसगढ़ को रजत पदक : फाइनल में कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल से 0-1 से मिली हार
रायपुर में आयोजित Khelo India Tribal Games के फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पश्चिम बंगाल से 0-1 से हारकर रजत पदक हासिल किया। टीम ने पूरे मैच में कड़ा संघर्ष किया, मगर बराबरी का गोल नहीं कर सकी।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अचानक बदला मौसम बस्तर और बिलासपुर में आंधी-बारिश तापमान में गिरावट
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। बस्तर और बिलासपुर जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई और सड़क मार्गों पर पेड़ गिर गए। रायपुर में बादल छाए और तापमान में गिरावट आई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर में बारिश की संभावना जताई है।