Monday, 12 Oct 2026 भारत
"सुरक्षा व्यवस्था" के लिए 497 परिणाम मिले
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
आग का कहर : कोरबा के मुड़ापार बाजार में भड़की भीषण आग, दुकानदारों को भारी नुकसान
कोरबा
आग का कहर : कोरबा के मुड़ापार बाजार में भड़की भीषण आग, दुकानदारों को भारी नुकसान
कोरबा के मुड़ापार स्थित एसईसीएल मुख्य अस्पताल के पास लगे साप्ताहिक बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए फुटपाथ पर लगी कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 26 May 2026
सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर
दुर्ग
सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मई के पहले हफ्ते में हुई लगातार चोरियों के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच में मेरठ निवासी हाशिम खान और ज्वेलरी कारोबारी सलीम खान गिरफ्तार हुए, जिनसे करीब 60 लाख रुपये का सोना बरामद हुआ।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 26 May 2026
बड़ा फैसला : अब एयरपोर्ट पर नहीं बना सकेंगे रील, वीडियो शूटिंग पर लगा बैन
रायपुर
बड़ा फैसला : अब एयरपोर्ट पर नहीं बना सकेंगे रील, वीडियो शूटिंग पर लगा बैन
एयरपोर्ट और फ्लाइट में रील्स व वीडियो बनाने के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए DGCA और BCAS ने नई सख्त गाइडलाइन जारी की है। अब एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया, रनवे, विमान पार्किंग एरिया और बस से विमान तक जाने वाले स्थानों पर वीडियो रिकॉर्डिंग और रील बनाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फ्लाइट में भी केबिन क्रू के निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। नियम तोड़ने पर यात्रियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ 3 महीने से 2 साल या उससे अधिक समय तक हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
कीर्तिमान डेस्क 25 May 2026
भारत :  पाकिस्तान की नई युद्ध रणनीति से अलर्ट भारत, ड्रोन वॉरफेयर बना बड़ा खतरा
विदेश
भारत :  पाकिस्तान की नई युद्ध रणनीति से अलर्ट भारत, ड्रोन वॉरफेयर बना बड़ा खतरा
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान भविष्य में रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रेरित ‘यूक्रेन मॉडल’ रणनीति अपना सकता है। इसमें FPV ड्रोन, ड्रोन स्वॉर्म, साइबर अटैक और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर जैसी तकनीकों का इस्तेमाल शामिल हो सकता है। विशेषज्ञों ने भारत को रूस जैसी रणनीतिक गलती से बचने और एंटी-ड्रोन व साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की सलाह दी है।
कीर्तिमान नेटवर्क 25 May 2026
समीक्षा बैठक : जशपुर में महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
समीक्षा बैठक : जशपुर में महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
जशपुर में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को विकास कार्य समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिलापट्ट स्थापना में अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, फलोत्पादन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में मेडिकल कॉलेज, नालंदा परिसर, तीरंदाजी केंद्र और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
कीर्तिमान डेस्क 25 May 2026
बड़ा अभियान : सड़क पर स्टंट और तेज रफ्तार अब पड़ेगी भारी, पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
बीजापुर
बड़ा अभियान : सड़क पर स्टंट और तेज रफ्तार अब पड़ेगी भारी, पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई
जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव के निर्देशन और यातायात प्रभारी केशव ठाकुर के नेतृत्व में तेज रफ्तार, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 23 प्रकरण दर्ज कर 17,100 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 24 May 2026
चोरी : घर लौटे परिवार के उड़ गए होश, टूटा मिला ताला और बिखरा पड़ा सामान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
चोरी : घर लौटे परिवार के उड़ गए होश, टूटा मिला ताला और बिखरा पड़ा सामान
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चलचली गांव में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 1.60 लाख रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक ओमप्रकाश चौधरी परिवार सहित इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (DKS Hospital) गए हुए थे। घर लौटने पर टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर घटना का पता चला। सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
कीर्तिमान डेस्क 24 May 2026
ऑपरेशन अभेद्य : पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर भारत का स्मार्ट चक्रव्यूह, AI और ड्रोन्स से सील होंगी सरहदें
राष्ट्रीय
ऑपरेशन अभेद्य : पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर भारत का स्मार्ट चक्रव्यूह, AI और ड्रोन्स से सील होंगी सरहदें
भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर हाई-टेक ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। गृह मंत्री Amit Shah ने BSF कार्यक्रम में बताया कि AI-कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम, थर्मल इमेजर, ग्राउंड सेंसर और रियल-टाइम कमांड सेंटर जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए लगभग 6,000 किलोमीटर लंबी संवेदनशील सीमाओं की निगरानी की जाएगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 23 May 2026
आग का कहर : तेंदूपत्ता गोदाम में भड़की भीषण आग, लाखों की वन उपज जलकर राख
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
आग का कहर : तेंदूपत्ता गोदाम में भड़की भीषण आग, लाखों की वन उपज जलकर राख
मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से भरे कई बोरे जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कीर्तिमान डेस्क 23 May 2026
भारत : अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु और पारंपरिक हमला करने में सक्षम
देश
भारत : अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु और पारंपरिक हमला करने में सक्षम
भारत ने ओडिशा केओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज चांदीपुर से स्वदेशी Agni-I बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 700-1200 किमी तक मार करने वाली यह मिसाइल परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। विशेषज्ञ इसे पाकिस्तान के हालिया मिसाइल परीक्षणों के बीच भारत की मजबूत रणनीतिक प्रतिक्रिया मान रहे हैं।
कीर्तिमान नेटवर्क 23 May 2026
आज ही निपटा लें जरूरी काम : कल से लगातार 6 दिन बंद रह सकता हैं स्टेट बैंक का दरवाजे
रायपुर
आज ही निपटा लें जरूरी काम : कल से लगातार 6 दिन बंद रह सकता हैं स्टेट बैंक का दरवाजे
State Bank of India के ग्राहकों के लिए 23 से 28 मई 2026 के बीच बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। चौथा शनिवार, रविवार, SBI कर्मचारियों की दो दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियों के कारण कई राज्यों में शाखाएं बंद रहेंगी। इस दौरान चेक क्लियरिंग, कैश जमा-निकासी और पासबुक अपडेट जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं, हालांकि ATM, UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
अप्पू धीवर | कीर्तिमान न्यूज 22 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें