"ED" के लिए 5102 परिणाम मिले
सूरजपुर
ब्लाइंड मर्डर केस : 11 दिन बाद सुलझा ब्लाइंड मर्डर केस, बेटे ने की पिता की हत्या
सूरजपुर जिले में दो बोरों में बंधी मिली अज्ञात लाश के मामले का पुलिस ने 11 दिन बाद खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि 19 वर्षीय बेटे ने पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को ठिकाने लगाने में उसके दोस्त और मौसा ने मदद की, जबकि मां ने सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
महासमुंद
विद्यार्थियों का स्वागत : कुम्हारपारा स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया विद्यार्थियों का स्वागत
महासमुंद के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कुम्हारपारा में शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।
रायपुर
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
विदेश
US-Iran : पश्चिम एशिया में हालात सुधरे, भारत के 11 जहाज सुरक्षित निकले
अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने लगा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल चुके हैं, जबकि 10 भारतीय जहाज अब भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं। सरकार क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
निलंबित : 100 रुपए की अतिरिक्त वसूली पर विभागीय कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
अंबिकापुर के बौरीपारा विदेशी शराब दुकान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि होने के बाद आबकारी विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामले में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि जिला आबकारी अधिकारी और सहायक जिला आबकारी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
महासमुंद
बड़ी खबर : महासमुंद में मिले हीरे, छत्तीसगढ़ के खनिज विकास को मिली नई उड़ान
महासमुंद जिले के सरायपाली स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक परीक्षण के दौरान 1.22 कैरेट वजन के 5 हीरे मिले हैं। इस खोज से क्षेत्र में हीरा खनिजीकरण की संभावनाओं को बल मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भविष्य में निवेश, रोजगार और राज्य के विकास को नई दिशा मिल सकती है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
कार्रवाई : खनन माफियाओं पर कड़ा प्रहार, संयुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सात वाहन जब्त
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों से सात वाहन जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा और अधिकारियों से अभद्रता के मामले में FIR भी दर्ज की गई।
राज्य सरकार
किसानों की सांसें : अंबिकापुर बैंक घोटाले के बाद सरकार ने पलटी बाजी और अन्नदाताओं को लौटाया उनका हक
मुख्य घटना: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत 4 समितियों (शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर) में साल 2020-21 से 2023-24 के बीच 30 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक का बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जिससे करीब 497 किसान प्रभावित हुए थे।
शिक्षा
NIACL 2026 : न्यू इंडिया एश्योरेंस में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्नातक अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सेहत
Dry Fish Chutney : मछली को सुखा कर बनायीं जाती है यह अनोखी चटनी
मेघालय की पारंपरिक तुंगटप चटनी सूखी मछली को फर्मेंट करके तैयार की जाती है और पूर्वोत्तर भारत के खान-पान का अहम हिस्सा मानी जाती है। यह चटनी अपने अनोखे स्वाद के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए भी जानी जाती है ।
महासमुंद
सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस
महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र स्थित रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबा एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है और पुलिस हत्या की आशंका के तहत जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है तथा पुलिस गुमशुदगी के मामलों की जांच के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बलौदाबाज़ार
रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया
बलौदाबाजार जिले के ग्राम महकम में एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइजर गन से उसे बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। तेंदुआ कमजोर और बीमार पाया गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।