"कानूनी कार्रवाई" के लिए 529 परिणाम मिले
कबीरधाम
कार्रवाई : खैरबनाखुर्द में जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
कबीरधाम जिले के ग्राम खैरबनाखुर्द में पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर थाना बोड़ला एवं साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से ₹21,260 नगद, 52 पत्ती ताश और मोबाइल फोन सहित कुल सामग्री जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बिलासपुर
हैवानियत : किताब दिलाने के बहाने शिक्षक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, तोरवा में गैंगरेप
पहली घटना (तोरवा थाना क्षेत्र): यहाँ दो दिनों से लापता एक नाबालिग लड़की रेलवे स्टेशन के पास बदहाल स्थिति में मिली। पीड़िता के अनुसार, एक नाबालिग दोस्त उसे घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और वहाँ अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है और फरार अन्य दो की तलाश जारी है।
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : सेवा सहकारी समिति रौंदा का प्रभारी गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक की अनियमितता उजागर
सेवा सहकारी समिति रौंदा में 560.28 क्विंटल धान और 2103 नए बारदानों की कमी पाए जाने पर पुलिस ने समिति प्रभारी जगदीश कुमार नवरंगे को गिरफ्तार किया है। जांच में लगभग 15.08 लाख रुपये की शासकीय संपत्ति के गबन का मामला सामने आया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
धमतरी
पुलिस का बड़ा एक्शन : 44 किलो गांजा, कार और नकदी समेत 15 लाख की जब्ती
धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेचका थाना क्षेत्र में 44 किलोग्राम गांजा के साथ गुजरात के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
अन्य
खटखटाया पुलिस का दरवाजा : क्या छिन जाएगा दीदी का ठिकाना? TMC मुख्यालय को खाली कराने का नोटिस
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) का अस्थायी मुख्यालय नए विवाद में फंस गया है। कोलकाता के कैनाल साउथ रोड स्थित किराए के दफ्तर के मालिक मोंटू साहा ने दावा किया है कि पार्टी का किरायानामा समाप्त हो चुका है, लेकिन भवन अब तक खाली नहीं किया गया। इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जांजगीर-चांपा
सनसनीखेज खुलासा : चोरी की फर्जी कहानी रची, जांच में निकला व्यापारी का ही खेल
अकलतरा पुलिस ने 3.15 लाख रुपए की कथित चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह असल में एक फर्जी शिकायत थी। तरौद निवासी व्यापारी चिराग अग्रवाल ने निजी उधारी और पारिवारिक डर के कारण रकम को खुद ही छिपाकर झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
महासमुंद
बड़ा वार : 62.85 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर सलाखों के पीछे
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने रेहटीखोल चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कटहल की खेप के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 125.700 किलोग्राम गांजा को जब्त किया। इस मामले में प्रयागराज निवासी दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
बड़ा एक्शन : दो भैंसों को बचाया, 2.60 लाख का मशरूका जब्त
गण्डई पुलिस ने पशु तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र ले जाई जा रही दो भैंसों को मुक्त कराया है। ग्राम बिरखा के पास घेराबंदी कर बिना नंबर के टाटा एस गोल्ड वाहन को पकड़ा गया, जिसमें भैंसों को अमानवीय परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था।
दुर्ग
कब्जाधारी : बैंक की बंधक संपत्ति पर कब्जे का आरोप, युवक पर एफआईआर
दुर्ग में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की बंधक संपत्ति पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बैंक की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि 26 लाख रुपये के होम लोन से जुड़ी संपत्ति को सरफेसी एक्ट के तहत सीलबंद किए जाने के बावजूद युवक ने दो बार ताला तोड़कर कब्जा कर लिया।
दुर्ग
बड़ी रेड : नशे के कारोबार पर शिकंजा, अवैध कब्जों पर भी चला बुलडोजर
भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित देवार पारा बस्ती में दुर्ग पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए करीब 10 से 12 किलो गांजा, 62 पौआ अवैध शराब और कई धारदार हथियार बरामद किए। 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने घरों, छतों, टॉयलेट और खंडहरों सहित विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी ली।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा मोड़ : हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटे तहसीलदार-नायब तहसीलदार
सरगुजा के राजापुर में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ कथित मारपीट मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू होने और शासन से सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री और विभागीय सचिव से मुलाकात कर अधिकारियों की सुरक्षा सहित विभिन्न मांगें रखीं, जिन पर सरकार ने चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : प्रसाद अस्पताल के ICU में भीषण आग, स्टाफ मरीजों को छोड़ भागा, दम घुटने से 3 की मौत
मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में गुरुवार तड़के ICU वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई। आग और जहरीले धुएं के कारण 3 मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक मरीजों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया और अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।