"चोट" के लिए 555 परिणाम मिले
राजनीति
सियासी उबाल : अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर से बहा खून, भाजपा पर आरोप
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव के बीच टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee पर हुगली के चंडीतला में कथित हमला हुआ। वह गिरफ्तार पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके सिर पर भारी गेंद और पत्थर फेंके गए, जिससे उन्हें चोट लगी।
यात्रा
बादलों से ऊपर महादेव : रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं के साथ शुरू हुई तुंगनाथ यात्रा, आस्था, एडवेंचर और हिमालय का अद्भुत संगम
उत्तराखंड का तुंगनाथ धाम, जो दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर माना जाता है, वर्ष 2026 में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। कपाट खुलने के शुरुआती 35 दिनों में ही करीब 47,000 भक्त दर्शन कर चुके हैं। चोपता से तुंगनाथ और चंद्रशिला तक का ट्रेक धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर का अनूठा अनुभव प्रदान करता है।
खेल
विश्व बैडमिंटन : फिर चमका भारत, सात्विक-चिराग फाइनल में पहुंचे
भारतीय बैडमिंटन स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन सुपर-750 के सेमीफाइनल में विश्व नंबर-1 कोरियाई जोड़ी किम वोन हो और सियो सेउंग जे को 21-19, 21-18 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब भारत की निगाहें खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं।
राष्ट्रीय
बंगाल में सियासी उबाल : डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हिंसक हमला, फेंके अंडे और फाड़े कपड़े
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार (30 मई) को उस समय भारी तनाव और अराजकता फैल गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद Abhishek Banerjee पर कथित तौर पर उग्र भीड़ ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हमला कर दिया।
यात्रा
जाना है नेपाल ट्रिप : 2026 में बिना वीजा एंट्री तो मिलेगी, लेकिन बदल गए हैं बॉर्डर के नियम, जानें सब कुछ
नेपाल 2026 में भी भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा और किफायती विदेशी पर्यटन स्थलों में बना हुआ है, लेकिन इस बार यात्रा से पहले अतिरिक्त तैयारी जरूरी हो गई है। भारत-नेपाल सीमा पर AI कैमरों और फेस स्कैनिंग के जरिए सख्त निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे बॉर्डर चेकिंग में अधिक समय लग रहा है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ा विवाद : तहसीलदार से मारपीट मामले में विधायक और समर्थकों पर FIR
सीतापुर में बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट का आरोप लगा है। नायब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने विधायक समेत 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान एसडीएम फागेश सिन्हा भी मौके पर मौजूद थे। वहीं विधायक पक्ष ने भी अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।
मनोरंजन
बुजुर्ग की मदद : जनरल कोच में RPF जवान की इंसानियत की मिसाल, वीडियो वायरल
भारतीय रेलवे के जनरल कोच में एक बुजुर्ग यात्री की तबीयत खराब होने पर भीड़ में मौजूद यात्रियों ने कोई मदद नहीं की। इसी दौरान एक रेलवे सुरक्षा बल (RPF/GRP) के जवान ने मानवीयता दिखाते हुए बिना सख्ती के यात्रियों को समझाया और संवेदनशील संदेश दिया कि दूसरों के साथ जैसा व्यवहार करेंगे, वैसा ही फल आगे चलकर अपने परिवार को भी मिल सकता है।
बिलासपुर संभाग
सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस से टक्कर में एडिशनल एसपी के चाचा की मौत
बेलसरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार सवारी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में 42 वर्षीय बृजराज उर्फ गोविंद महादेवा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एडिशनल एसपी के चाचा बताए जा रहे हैं। वे निजी कार्य से तखतपुर जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
खेल
फ्रेंच ओपन : कोको गॉफ का जज्बा, हादसे के बाद भी कोर्ट पर दिखाया दम
फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ ने कार एक्सीडेंट के बावजूद शानदार जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं आर्यना सबालेंका ने 16 महीनों में रिकॉर्ड 30वीं जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब दानिल मेदवेदेव पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए।
मनोरंजन
सोशल मीडिया से सियासत के मैदान तक : क्या देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती ऑनलाइन सनसनी कॉकरोच जनता पार्टी बनेगी असली राजनीतिक दल?
कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP), जो एक वायरल ऑनलाइन आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, अब राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया में पहुंच गई है। हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग में इसे पार्टी के रूप में रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया है, जो मूल संस्थापक अभिजीत दिपके की इच्छा के विपरीत है। इससे संगठन के अंदर विवाद पैदा हो गया है।
रक्षा
सफेद सागर : जिसने आसमान से बरसाई थी आग, आज ही के दिन वायुसेना ने पलटी थी हारी हुई बाजी
कारगिल युद्ध के दौरान 26 मई 1999 को भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय सेना को हवाई सहायता देना और बटालिक, द्रास व अन्य ऊंची चोटियों पर छिपे पाकिस्तानी घुसपैठियों को निशाना बनाना था।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।