Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कोरबा सड़क हादसा : तेज रफ्तार टैंकर स्कूटी को मारी टक्क…
टैंकर हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
टैंकर हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग
कोरबा

सड़क हादसा : तेज रफ्तार टैंकर स्कूटी को मारी टक्कर, दो किशोरों की मौके पर ही मौत एक गंभीर रूप से घायल    

नेशनल हाईवे पर पोड़ी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 02:29 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 01:10 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर पोड़ी बस स्टैंड के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

सामान खरीदने से आने के दाैरण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के कोनकोना बस्ती निवासी दशरथ गोस्वामी (15), उनकी बहन रीना गोस्वामी (13) और संजुला कश्यप (12) बुधवार सुबह स्कूटी से पोड़ी बस स्टैंड सामान लेने पहुंचे थे। सामान लेने के बाद तीनों स्कूटी से अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे  टैंकर ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

 टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दशरथ गोस्वामी तथा रीना गोस्वामी सड़क पर गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं संजुला कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गई।

हाईवे पर करीब एक घंटे तक लगा जाम 

हादसे के बाद पोड़ी बस स्टैंड और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवती को संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें