Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कोरबा गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 …
कोरबा में आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत
कोरबा में आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे की मौत
कोरबा

गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दादर गांव में आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम प्रकाश पटेल की मौत हो गई। कुत्तों के झुंड ने बच्चे को घेरकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 10:26 AM · अपडेट: 12 Sep 2026, 12:16 PM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने पहली कक्षा में पढ़ने वाले 5 वर्षीय मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
जानकारी के मुताबिक, दादर गांव में रहने वाला प्रकाश पटेल घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को दौड़ाकर उसके सिर, गले और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचाईं। 

बेटे की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पिता 

घटना के समय प्रकाश के पिता किशोर पटेल एक घर में मजदूरी का काम कर रहे थे। बेटा उनसे मिलने आया था और वापस घर लौट रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पिता तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया। किशोर पटेल अपने घायल बेटे को लेकर तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि प्रकाश के पिता किशोर पटेल मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हैं। वे परिवार के साथ कोरबा के दादर गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है। 

आवारा कुत्तों के आतंक पर कार्रवाई की मांग 

मासूम की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़ने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मेडिकल अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों की समस्या तथा बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें