Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायगढ़ मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या,  बोरी में छि…
पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
रायगढ़

मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या,  बोरी में छिपाया शव;  पति गिरफ्तार

रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतिका राजकुमारी चौहान के पति मोहब्बत चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोबाइल गिरवी रखने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी की लकड़ी के पट्टे से पीटकर हत्या करना स्वीकार किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 05:00 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 11:08 AM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले मृतिका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या मोबाइल गिरवी रखने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद की थी।
पुलिस के अनुसार सोमवार को मस्जिदपारा स्थित प्रतीक चौवड़ा के बाड़ी परिसर में झाड़ियों के बीच प्लास्टिक की बोरी से ढका एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान 48 वर्षीय राजकुमारी चौहान के रूप में की गई। मृतिका के बेटे लालजीत चौहान ने अपनी मां की पहचान की। 

शराब के नशे में करता था मारपीट

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राजकुमारी चौहान और उसका पति मोहब्बत चौहान पिछले करीब एक साल से प्रतीक चौवड़ा के यहां रहकर देखरेख और काम करते थे। दोनों शराब के आदी थे और अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था। जांच में सामने आया कि मोहब्बत चौहान शराब पीने के बाद अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच जोरदार विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने पति-पत्नी के बीच झगड़े और मारपीट की आवाजें सुनी थीं। 

विवाद के बाद फरार था आरोपी पति 

पुलिस के मुताबिक विवाद के अगले दिन मोहल्ले के बच्चों ने बाउंड्री के अंदर झाड़ियों में बोरी से ढका शव देखा। घटना के बाद से मृतिका का पति मोहब्बत चौहान घर से फरार था, जिससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मोहब्बत चौहान को धरमजयगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के पास गिरवी रख दिया था। रविवार रात मोबाइल के बारे में पूछने पर पत्नी ने सही जानकारी नहीं दी, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने लकड़ी के चौड़े पट्टे से उसकी पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने से राजकुमारी की मौत हो गई। 

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया 

वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी मोहब्बत चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच में आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति सामने आई है। आरोपी इससे पहले अपने ससुर की हत्या के मामले में भी शामिल रहा है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें