"अवैध शराब" के लिए 112 परिणाम मिले
कोरबा
Alcohol Ban: शराबखोरी से परेशान ग्रामीणों का बड़ा फैसला, गांव में शराब बनाने और पीने पर रोक
Alcohol Ban: कोरबा जिले के कोलगा गांव में ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर शराब बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर मोर्चा संभाला और नियम तोड़ने वालों को पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी।
राष्ट्रीय
TI Dilip Puri Death: TI को कुचल कर फरार आरोपी गिरफ्तार
TI Dilip Puri Death: मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बड़ा हादसा हुआ। हरदा-नेमावर हाईवे पर चेकिंग के दौरान आयशर वाहन की चपेट में आने से खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत हो गई। पुलिस ने 298 पेटी शराब जब्त कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
रायपुर
Crime News: तीन आदतन बदमाश जिलाबदर, हत्या-चोरी समेत 29 अपराधों में नाम
Crime News: रायपुर पुलिस ने गंभीर अपराधों में संलिप्त तीन आदतन बदमाशों को जिलाबदर किया है। तीनों के खिलाफ हत्या, मारपीट, चोरी और अवैध हथियार समेत कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
राष्ट्रीय
Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल
Dewas liquor case: जहरीली नकली शराब मामले में पुलिस ने केमिकल व्यापारी अमन कासलीवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी से पूछताछ में नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि अमन ने 6 हजार रुपये के मुनाफे के लिए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल सप्लाई किया था। मामले में पहले भी 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ओटीटी
Ott Crime Thriller: ZEE5 की Rangbaaz के तीनों सीजन हिट, IMDb पर 7.7 रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी जानें
Ott Crime Thriller: ZEE5 की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज Rangbaaz के तीनों सीजन में अपराध, गैंगस्टर की जिंदगी और राजनीति से जुड़ी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलती हैं। साकिब सलीम, जिम्मी शेरगिल और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकारों ने इसमें अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
दुर्ग संभाग
Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज
Illegal Liquor: विदास नगर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
Crime News: भानुप्रतापपुर शराब मिलावट मामले में पुलिस ने रायपुर से पुरुषोत्तम गुप्ता और इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
महासमुंद
Mahasamund News: सरेकेल के ग्रामीणों ने कोटवार पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
Mahasamund News: महासमुंद के ग्राम सरेकेल में ग्रामीणों और भारत माता वाहिनी समिति ने कोटवार कौशल बघेल के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार, मनमानी और गांव में शराब बिक्री से जुड़े लोगों का कथित रूप से सहयोग करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई और पद से हटाने की मांग की है।
रायपुर
Chhattisgarh Illegal Liquor: दूसरे राज्यों की बोतलों पर छत्तीसगढ़ का होलोग्राम लगा कर बेचने का बड़ा खुलासा
Chhattisgarh Illegal Liquor: छत्तीसगढ़ में अवैध शराब तस्करी का संगठित नेटवर्क सामने आया है। तस्कर दूसरे राज्यों की शराब लाकर उस पर स्थानीय लेबल, ढक्कन और नकली होलोग्राम लगाकर बेच रहे थे। राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, कबीरधाम और सूरजपुर समेत कई जिलों में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब और पैकिंग सामग्री बरामद हुई।
महासमुंद
CG crime news: 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, एक गिरफ्तार और एक फरार
CG crime news: महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटेवा और सरायपाली थाना क्षेत्रों से कुल 70 लीटर हाथ-भट्टी महुआ शराब जब्त की है। पटेवा में बाइक से शराब ले जा रहे युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि सरायपाली में बाड़ी से शराब बरामद कर आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बिलासपुर
Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
Illegal Liquor Sale: बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सेवार में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने गांव के सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों और स्कूल परिसर के आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों और गंदगी की शिकायत करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और लगातार निगरानी की मांग की है।
राष्ट्रीय
Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त
Dewas News: पुलिस ने जंगल में चल रहे अवैध जुए के फड़ पर कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैरागढ़ फॉरेस्ट चौकी के पास हुई इस रेड में पुलिस ने 5.55 लाख रुपये नकद, वाहन और मोबाइल समेत करीब 12.86 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है। मामले में जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।